योगी आदित्यनाथ सरकार का कर्मचारियों को बढ़ा उपहार—शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को मिलेगी इतनी राशि
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में करीब 1,43,781 शिक्षा मित्रों के साथ ही 24,781 अनुदेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के शिक्षा मित्रों को अब सरकार की ओर से 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपए हर महीने प्रदान किये जाएंगे। बता दें अभी तक राज्य के शिक्षा मित्रों को 10 हजार रुपये और अनुदेशकों को मात्र 9 हजार रुपए प्रति माह ही मिल रहे थे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में इसका ऐलान किया है। इसके साथ ही सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अब पांच लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा भी प्रदान की जाएगी। यह आदेश राज्य में एक अप्रैल 2026 से लागू होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हम इस बार यूपी में रानी लक्ष्मीबाई योजना के माध्यम से बेटियों को स्कूटी प्रदान की जा रही है। इसके तहत राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन करने वाली छात्राओं के लिए 400 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।
शिक्षा मित्र के साथ ही अनुदेशक भी लंबे समय से अपना मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। लिहाजा उनकी इस मांग को सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार कर लिया है। वहीं शिक्षा मित्र नियमितीकरण की भी मांग को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। शिक्षा मित्रों की ओर से कहा जा रहा है कि राज्य की सरकार ने मानदेय बढ़ा कर बहुत बड़ी राहत प्रदान की गई है। राज्य की योगी सरकार ने जिस तरह से इस महंगाई में उन्हें राहत प्रदान की है। उसी तरह सरकार उन्हें नियमित भी कर दे।
शिक्षा मित्रों की ओर से कहा जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री की ओर से की गई यह घोषणा उनके लिए संजीवनी का ही काम करेगी। क्योंकि लगातार महंगाई का ग्राफ बढ़ रहा है। उपके हिसाब से मानदेय में वृद्धि नहीं हो रही थी। महज 10 हजार रुपये में परिवार का भरण-पोषण बेहद करना मुश्किल हो रहा था लेकिन अब सरकार की ओर से 18 हजार रुपये मानदेय मिलने पर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।





