योगी के लिए बाइक चलाऐंगे महिला पुलिस  अफसर जनता को देंगी बड़ा संदेश

YOGI

उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार ने छह साल पूरे कर लिए है। सरकार के छह साल पूरे करने पर सरकार की ओर से नारी सुरक्षा को लेकर संदेश दिया जा रहा है। नारी सुरक्षा को लेकर राज्य की महिला पुलिस ऑफिसर मोटर साइकिल रैली निकालेंगी।

1 रैली भागों में निकलेगी। पहली उत्तर से दक्षिण की ओर होगी और दूसरी पूरब से पश्चिम की ओर निकलेगी।

2 रैली में एक जत्था 80- 120 किलोमीटर तक गाड़ी चलाएगा और उसके बाद दूसरा जत्था ज्वाइन करेगा।

3 रैली के साथ साथ सुरक्षा के लिहाज़ से एक एंबुलेस भी चलेगी।

नौरात्रि में निकल रही है मोटर बाइक रैली

महिला पुलिस आफिसर कि ये बाइक रैली 22 मार्च से शुरू करेंगी और 29 तक चलेगी। इस रैली के जरिए प्रदेश में महिला सुरक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए योगी सरकार का संदेश देंगी।

रैली में चलेंगी एक साथ 15-20 पुलिस अफसर

रैली में 15-20 पुलिस अफसर एक साथ चलेंगी। बाइक रैली के बारे में खुद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। रैली किसी रिले रेस की तरह होगी। रैली में एक बार में 15 से 20 पुलिस अफसर होंगी जो हर 80 से 120 किलोमटर बाद बदल जाऐंगी। उसके बाद रैली को आगे दूसरा ग्रुप बढ़ाएगा।

सभी दिशाओं में निकलेगी रैली

रैली पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण का ओर जाएगी। पूर से पश्चिम का रास्ता विंध्याचल धाम से शुरू होगा। इसमें कानपुर फतेहपुर शामिल हैं। वहीं जो रास्ता उत्तर से दक्षिण की ओऱ होगा उसमें देवीपाटन से होकर ललितपुर तक का रास्ता है। ललितपुर के रास्ते में अयोध्या लखनऊ झांसी पड़ेगा।

 

Exit mobile version