Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

साल 2023: अच्छी-बुरी यादें दे गया ये साल… किसी ने अपनों को खोया….किसी ने सपनों को संजोया

DigitalDesk by DigitalDesk
December 26, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Year 2023 old memories welcome new year 2024
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

2023 का समापन और 2024 के स्वागत से पहले हम बात करेंगे देश-दुनिया में कई घटनाएं हुईं। चंद्र यान सफलता ने भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा किया तो वहीं, भूकंप ने तुर्किए और सीरिया में तबाही इजरायल और हमास की लड़ाई ने दुनिया की मुसिबत बढ़ा दी। जनवरी से दिसंबर बीच हुई बड़ी घटनाओं के बारे में जिन्हें याद रखा जाएगा। इस खबर में साल भर भारत में होने वाली विभिन्न घटनाओं पर हम नजर डालते हैं। जिसने इस साल को यादगार बना दिया है।

  • उम्मीद बंधी,आस टूटी—कहीं चमकी,तो कहीं किस्मत रूठी
  • कुछ खोया…कुछ पाया….इस साल ने बहुत कुछ सिखाया
  • कभी शोक में डूबा देश……तो कभी गर्व से चौड़ा हुआ सीना
  • भारत में हुई 2023 में कई अहम घटनाएं
  • लोकसभा से निष्कासित की गईं महुआ मोइत्रा
  • विधानसभा चुनावों में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन
  • कानून बन गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम
  • NDA से मुकाबले के लिए हुआ I.N.D.I.A. का गठन
  • कांग्रेस को मिली कर्नाटक विस चुनाव में शानदार जीत
  • लोकसभा से राहुल गांधी अयोग्य, फिर सदस्यता हुई वापस
  • त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव
  • दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी
  • पहलवानों ने किया बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन
  • कभी चढ़ा तो कभी उतरा सियासी पारा
  • दिसंबर में हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव

भारत का नया संसद भवन सिल्क्यारा सुरंग में फंसे लोगों को बचाना और विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत की उपलब्धि बेहद खास रही है। वहीं बालासोर ट्रेन हादसा मणिपुर हिंसा और हिंसा के दौरान के वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो ने देश को हैरान कर दिया।इस साल भारत ने चंद्रयान मिशन एशियन गेम्स और G20 का आयोजन करके इतिहास रचा। साल 2023 देश के लिए काफी ऐतिहासिक साल रहा है। इस साल भारत ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की है, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं। सफल चंद्रयान मिशन, जी20 की अध्यक्षता और आदित्य एल-1 मिशन ने भारत को विश्व स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। इसके साथ ही, भारत का नया संसद भवन, सिल्क्यारा सुरंग में फंसे लोगों को बचाना और विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत की उपलब्धि बेहद खास रही है। हालांकि, साल भर में देश के सामने कई बड़ी चुनौतियां भी आई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

जनवरी 2023 आरोपों में घिरे बृजभूषण शरण सिंह

साल 2023 की शुरुआत ही विवादों से हुई थी। यानी साल की शुरुआत ही बेहद खराब रही थी। जनवरी में देश की कई प्रतिष्ठित महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ काफी कड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया गया था। इस दौरान उनकी मांग थी कि बृजभूषण को उनके पद से बर्खास्त कर दिया जाए और मामले की जांच हो पूरे महीने इस खबर ने काफी कवरेज ली थी।

फरवरी 2023 में दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया की गिरफ्तारी

भारतीय टीम ने आईसीसी के टेस्ट टीम रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर क्रिकेट जगत में एक नया इतिहास रच दिया था। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा पल रहा था। भारतीय टीम क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में नंबर-1 टीम बन गई थी। भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब राष्ट्रीय टीम तीनों प्रारूपों में एक साथ शीर्ष पर काबिज हुई थी। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को CBI ने गिरफ्तार किया था। सिसोदिया की यह गिरफ्तारी शराब नीति से जुड़े मामले में की गई। सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी के बाद 1 मार्च 2023 को दिल्ली के डिप्टी CM पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि आम आदमी पार्टी के कई शीर्ष नेताओं की अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी हो चुकी है। पार्टी के सांसद संजय सिंह और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी कानून का शिकंजा कसा जा चुका है।

मार्च 2023 : राहुल गांधी की संसद से सदस्यता गई,फिर हुई वापस

मार्च 2023 राजनीतिक हलचल से भरा रहा। दरअसल, पूर्वोत्तर राज्य के चुनाव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा से अयोग्य घोषित होने की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरीं। मार्च में ही कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा था। दरअसल मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने फैसले पर स्टे लगा दिया। जिसके बाद राहुल गांधी एक बार फिर संसद सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखने के योग्य हो गए। मार्च की दो तारीख को नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के विधानसभा चुनावों में बीजेपी का परचम 2 राज्य में लहरा गया। बीजेपी ने ने जहां त्रिपुरा और नागालैंड में अपनी सरकार कायम रखी। वहीं मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा अस्तित्व में आई। हालांकि मेघालय में सत्ता में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और कोनराड संगमा की ही अगुवाई में एक बार फिर नेशनल पीपुल्स पार्टी की सरकार बनी।

अप्रैल 2023 में अतीक और अशरफ की सरेआम हत्या

अप्रैल 2023 में भारत ने एक और रिकॉर्ड दर्ज किया। भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ते हुए दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश होने का रिकॉर्ड बनाया। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, भारत की जनसंख्या अगले तीन दशकों तक बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, उसके बाद धीरे-धीरे इसमें गिरावट आने लगेगी। अप्रैल के मध्य में ही गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरीं। दरअसल मीडिया के सामने लाइव ही दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, मौके से ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद अप्रैल में कट्टरपंथी खालिस्तानी समर्थक वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल को भी एक महीने तक लगातार पीछा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अपने इस मिशन में कामयाबी हासिल की थी। फिलहाल, अमृतपाल को जेल में कैद रखा गया है।

  • सुर्खियों भरा रहा मई 2023
  • कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की हार
  • हिंसा की आग में झुलझा मणिपुर
  • 28 मई को मिला देश को नया संसद भवन

मई 2023 का महीना देश के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। दरअसल मई की शुरुआत ही एक ऐसी झड़प से हुई। जिसे सुलझाने के लिए हर एक स्तर पर प्रयास किया गया। दरअसल मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच भारी झड़प हुई थी। आगजनी, अपहरण और हत्याओं से पूरा मणिपुर जूझ रहा था और राजनीतिक गलियारे में भी इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। हालांकि, शुरुआत जितनी खराब रही थी। अंत उतना ही खास हो गया था। दरअसल, 28 मई को ही भारत को उसका नया और अत्याधुनिक संसद भवन मिला। पीएम नरेन्द्र मोदी ने 28 मई को ही नए संसद भवन के उद्घाटन किया था। 971 करोड़ रुपये की लागत से बना यह भवन लोकसभा में 888 सांसदों और राज्यसभा में 300 सांसदों को समायोजित कर सकता है। दक्षिण भारत के अहम राज्य कर्नाटक में मई में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया। कांग्रेस ने विधानसभा की 224 में से 135 सीट पर जीत दर्ज की और एक बड़े बहुमत से अपनी सरकार बनाई। कर्नाटक चुनावों में हार के साथ ही दक्षिण भारत में बीजेपी का सबसे मजबूत किला कर्नाटक ढह गया। बीजेपी को चुनावों में सिर्फ 66 सीट ही मिलीं और बीएस येदियुरप्पा की जगह बसवराज बोम्मई को सीएम बनाने की बीजेपी की योजना नाकाम हो गई।

  • जून 2023: दर्दनाक रही जून की शुरुआत
  • हादसे का शिकार हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस
  • जून के हादसे में सैकड़ों की गई जान

जून 2023 की शुरुआत देश के लिए बेहद दर्दनाक रही। दरअसल जून माह के दूसरे ही दिन ओडिशा में चेन्नई की ओर जाने वाली ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस और एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस दोनों एक मालगाड़ी से टकरा गईं। इस टक्कर में सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में लगभग 300 लोग मारे गए थे और लगभग 850 लोग घायल हुए थे।

  • विनाशकारी रहा जुलाई 2023 का महिना
  • हिमाचल में भारी बारिश और विनाशकारी भूस्खलन
  • भारत ने लांच किया चंद्रयान मिशन-3
  • 18 जुलाई I.N.D.I.A. गठबंधन का एलान

जुलाई 2023 के महीने में दो बड़ी घटनाओं ने जमकर सुर्खियां बटोरी। दरअसल, मणिपुर में हुई हिंसा के बाद वहां पर इंटरनेट बैन कर दिया गया था। जिससे किसी तरह की हिंसा न बढ़े। कुछ समय बाद जुलाई में इंटरनेट को दोबारा शुरू किया गया। जिसके बाद एक बेहद शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में दो महिलाओं को नग्न अवस्था में कई पुरुष लेकर घूम रहे थे और उनका वीडियो बना रहे थे। बात यहीं नहीं थमी, जुलाई में भारत को प्रकृति की मार भी खानी पड़ी थी। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण पूरे राज्य को विनाशकारी भूस्खलन और बाढ़ का सामना करना पड़ा था। इस आपदा ने पूरे खूबसूरत पर्यटन स्थल की खूबसूरती को खत्म कर दिया था। और करोड़ों की संपत्ति तबाह कर दी थी। सरकार के आकलन के मुताबिक, राज्य को लगभग 12 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस उथल-पुथल भरे महीने में भारत ने 14 जुलाई को एक ऐतिहासिक कदम उठाया था। दरअसल, भारत ने अपना चंद्रयान मिशन-3 इसी दिन लॉन्च किया था। 18 जुलाई 2023 को विपक्षी दलों ने I.N.D.I.A. नाम से एक गठबंधन का एलान किया। इस गठबंधन का लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी की सरकार को सत्ता से बाहर करना है। हालांकि विधानसभा चुनावों के दौरान इस गठबंधन के सदस्यों में तालमेल की कमी देखी गई। ऐसे में गठबंधन के भविष्य को लेकर सियासी पंडित तमाम तरह की अटकलें लगाते हुए पाए गए।

  • अगस्त 2023 में हम चांद पर पहुंचे
  • चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग,चांद की सतह पर भारत
  • विश्व भर में भारत का नाम हुआ रोशन

अगस्त का महीना भारत के लिए सुखद और एक ऐतिहासिक महीना साबित हुआ। दरअसल अगस्त की 23 तारीख को भारत ने चांद पर कदम रखा। अपने चंद्र मिशन चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंड किया और इतिहास रच दिया था। चांद की दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत इकलौता देश बन गया था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पूरे विश्व में भारत की वाहवाही होने लगी थी। हर किसी ने भारत की उपलब्धि पर बधाई दी थी।

  • सितम्बर 2023 में शिखर सम्मेलन
  • दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मिली मंजूरी

अगस्त के बाद सितंबर 2023 में भारत ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। दरअसल इसी महीने देश की राजधानी नई दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन किया था। राजधानी में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में कई शक्तिशाली वैश्विक नेताओं ने हिस्सा लिया। पूरे विश्व ने भारत में आयोजित शिखर सम्मेलन के बाद देश का लोहा माना था। महिला आरक्षण बिल या नारी शक्तिवंदन अधिनियम 29 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी और इसी के साथ यह कानून ने अमलीजामा पहन लिया। इसके साथ ही लोकसभा और देश की सभी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित हो गई हैं। इस बिल को संसद के विशेष सत्र में पेश किया गया था। 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में यह विधेयक पारित हुआ था।

अक्टूबर 2023 में P-20 Summit का आयोजन

जी -20 की सफलता के बाद अक्टूबर में भारत में P-20 Summit का आयोजन किया गया। इसी माह 13 और 14 अक्टूबर को किया गया। दिल्ली के द्वारका के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पी-20 शिखर सम्मेलन में जी20 देशों के संसद अध्यक्ष और सभापतियों ने हिस्सा लिया था। इस समिट में 25 देशों के प्रेजाइडिंग ऑफिसर और G20 सदस्य देशों के 10 डिप्टी स्पीकर शामिल हुए थे। चीन में आयोजित एशियन गेम्स में भारत ने 100 मेडल के आंकड़ा छूकर एक और इतिहास रच दिया। भारत ने हांगझोऊ 2023 में 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य समेत कुल 107 पदक जीते। इसी महीने सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया था और सर्वसम्मति से समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, इस फैसले को काफी शांतिपूर्ण ढंग से अपनाया भी गया था।

  • नवंबर 2023 में कई घटनाओं ने खींचा ध्यान
  • उत्तराखंड में सिल्क्यारा सुरंग ढही
  • सुरंग ढह जाने से फंसे 41 मजदूर
  • 19 नवंबर को आईसीसी विश्वकप फाइनल
  • ऑस्ट्रेलिया ने जीता क्रिकेट विश्वकप
  • उप विजेता रही टीम इंडिया

2023 के नवंबर को कई पहलुओं से काफी अहम माना रहा था। पूरा देश जब दीवाली का पर्व मना रहा था, तो उस दौरान देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग ढह गई। इससे वहां काम कर रहे 41 मजदूर उसी में फंस गए और एक-एक सांसों के लिए लड़ने लगे थे। दरअसल, एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे 41 मजदूर रोजाना की तरह अपने काम पर गए, लेकिन दुर्भाग्यवश टनल का रास्ते पर पहाड़ धंसने से सभी 41 मजदूर उसी में फंस गए। क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी दुख भरा रहा था। दरअसल,वर्ल्ड कप सीरीज में भारत ने काफी सफलता हासिल की थी और 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल खेला। हालांकि, उस शाम देश के लगभग 1.4 अरब लोगों का दिल टूट गया था। 40 रातों तक अजेय योद्धा की तरह आगे बढ़ने बाद टीम इंडिया का सपना 41वीं रात टूट गया। विश्वकप फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया हार से हार गया।

सियासी उथल पुथल भरा रहा दिसंबर 2023

  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव
  • 3 राज्यों में बीजेपी को मिला भारी बहुमत
  • एमपी सीजी राजस्थान में बीजेपी की सरकार
  • तेलंगाना में कांग्रेस ने बनाई सरकार
  • मिजोरम में जेडपीएम को मिला भारी बहुमत
  • सुर्खियों में लोकसभा का शीतकालीन सत्र
  • सदन में कूदे युवक,कैन से छोड़ा पीले रंग का धुंआ

साल के अंतिम महिने दिसंबर 2023 की शुरुआत राजनीतिक मायने से काफी महत्वपूर्ण रही थी। दरअसल, 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनावी परिणाम सामने आए थे। जहां तीन राज्यों में भाजपा को भारी बहुमत से जीत हासिल हुई थी। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस और मिजोरम में जेडपीएम पार्टी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। सर्वोच्च न्यायालय ने 2023 के अंतिम माह दिसंबर की 11 तारीख एक अहम फैसला सुनाया और कहा आर्टिकल 370 एक अस्थायी व्यवस्था थी। जिसे हटाए जाने का फैसला संवैधानिक है। अदालत ने केंद्र सरकार से कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा जल्द दिया जाना चाहिए। 2023 दिसंबर में ही टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट पर अनैतिक एवं अशोभनीय आचरण के लिए दोषी ठहराते हुए सदन की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। मध्य दिसंबर में संसद भवन हमले के सालगिरह पर बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। शीतकालीन सत्र के दौरान कैन से पीले रंग का धुंआ छोड़ दिया। हालांकि सांसदों द्वारा उन पर काबू पा लिया गया। जिसके बाद आरोपी सत्ता विरोधी नारे लगाने लगे थे। फिलहाल, इस मामले पर दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल बारीकी से जांच में जुटी हुई है। इसी मामले में विरोध कर रहे विपक्ष के करीब 143 निलंबन भी किया गया। जिसने साल के खत्म होते होते एक बार फिर सर्द हवाओं के बीच सियासत गरमा दी।

Post Views: 352
Tags: welcome new year 2024Year 2023 old memories
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version