Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जब मोदी गुजरात के सीएम थे, तब सूरत पर परमाणु बम गिराना चाहता था यासीन भटकल

DigitalDesk by DigitalDesk
April 4, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Yasin Bhatkal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इंडियन मुजाहिदीन के सह संस्थापक यासीन भटकल ने साल 2012 में गुजरात के सूरत शहर पर परमाणु बम से हमला करने की साजिश रची थी। उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी नरेन्द्र मोदी संभाल रहे थे। ऐसे में भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के मामले में एनआईए दिल्ली की एक विशेष अदालत ने आतंकवादी संगठन के मुखिया यासीन भटक और 11 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने के आदेश दिए हैं। 2012 में भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रची थी। इस मामले में एनआईए दिल्ली की एक विशेष अदालत ने आरोप तय करने का आदेश दिया है।

  • साल 2012 में रची थी परमाणु बम से हमले की साजिश
  • एनआईए की विशेष अदालत ने किया खुलासा
  • परमाणु हमले से पहले मुसलमानों को निकालना था सुरक्षित
  • आतंकी यासीन भटकल ने रची थी पूरी साजिश
  • यासीन भटकल बाटला हाउस कांड के बाद बना था आईएम का हेड
  • बिहार और झारखंड में स्थापित किये आईएम मॉड्यूल
  • यासीन पर भारत में कई बम विस्फोटों में रहा शामिल
  • 2016 में सुनाई गई थी भटकल को मौत की सजा
  • दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है आतंकी यासीन भटकल

बता दें एनआईए की विशेष अदालत ने रेखांकित किया कि यासीन भटकल की अन्य आरोपियों के साथ चैट यानी बातचीत से यह पता चलता है कि आईएम गुजरात के सूरत पर परमाणु बम से हमला करने की योजना बना रहा था। इतना ही नहीं इस परमाणु हमले में सूरत शहर में रहने वाले मुसलमान प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें शहर से निकालने की भी पुख्ता योजना आतंकी कार्रवाई को अंजाम देने से पहले बना ली थी। यानि परमाणु हमला होता तो सूरत के मुसलमान इस हमले की जद में नहीं आते। आतंकी यासीन ने शहर से मुसलमानों को निकालने की पूरी योजना बना ली थी। आरोप तय करते समय अदालत की ओर से कहा गया कि यासीन भटकल वह शख्स है जो भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए कई बार आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा। अदालत ने पाया कि भटकल से जब्त किए गए उपकरणों से निकाले गए डिजिटल डेटा में जिहाद के नाम पर गैर मुस्लिमों की हत्या को सही ठहराने वाले लेखन सहित जिहादी साहित्य के कई वीडियो क्लिप दिखाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

Related posts

Stock Market Today: भू-राजनीतिक तनाव के बीच बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार उछाल

Stock Market Today: भू-राजनीतिक तनाव के बीच बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार उछाल

March 10, 2026
GOLD

Gold Silver Price Today: तेज उछाल के साथ लौटा सोना-चांदी, एमसीएक्स पर चमकी कीमतें

March 10, 2026

कौन है यासीन भटकल?

यासीन का जन्म और पालन पोषण कर्नाटक के भटकल नामक शहर में हुआ था। दिल्ली के बाटला हाउस में 2008 की मुठभेड़ के बाद रियाज और इकबाल भटकल के भाग जाने के बाद वह इंडियन मुजाहिदीन का ऑपरेशनल हेड बन गया। उसने बिहार और झारखंड में आईएम मॉड्यूल भी स्थापित किए। यासीन पर भारत में कई बम विस्फोटों में शामिल होने का आरोप है। जिसमें 2008 दिल्ली बम विस्फोट, 2006 मुंबई ट्रेन बम विस्फोट, 2008 अहमदाबाद बम विस्फोट और 2010 वाराणसी बम विस्फोट शामिल हैं।

बिहार में नेपाल सीमा से किया था गिरफ्तार

2013 में हुए हैदराबाद धमाकों के बाद यासीन को बिहार में भारत नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था। 2016 में उसे मौत की सजा दी गई थी। वह इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। बता दें भटकल दशकों तक मछुआरों का एक अगोचर शहर रहा है। इसकी 70 प्रतिशत आबादी मुस्लिम होने के बावजूद, 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद हिंसा नहीं देखी। लेकिन यह शहर आरएसएस के व्यापक हिंदुत्व विस्तार मानचित्र में भी था। इसने 1993 में सांप्रदायिक दंगे देखे। जिसमें 19 लोगों की जान चली गई और अगले कई वर्षों में कई राजनीतिक हत्याएं हुईं।

Post Views: 159
Tags: Nuclear BombSuratYasin Bhatkal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version