Saturday, September 26, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

शी चिनफिंग ने ट्रंप के स्वागत भोज में हिस्सा लिया, संबोधन दिया

DigitalDesk by DigitalDesk
September 26, 2026
in मुख्य समाचार
0
शी चिनफिंग ने ट्रंप के स्वागत भोज में हिस्सा लिया, संबोधन दिया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

स्थानीय समयानुसार 24 सितंबर की शाम चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी
पत्नी फंग लियुआन ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी
पत्नी मेलानिया ट्रंप की ओर से आयोजित स्वागत भोज में हिस्सा लिया। इस मौके
पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने संबोधन भी दिया।

अपने संबोधन में शी चिनफिंग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का
गर्मजोशी से स्वागत और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने अमेरिका में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उन सभी लोगों को भी
शुभकामनाएं दीं, जो चीन-अमेरिका संबंधों के विकास पर ध्यान देते हैं और उसका
समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय चीन में मध्य शरद उत्सव मनाया जा
रहा है। चीनी परंपरा में यह त्योहार परिवार के पुनर्मिलन का अवसर होता है। उन्होंने
सभी को मध्य शरद उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए परिवार के साथ सुखद समय
बिताने की कामना की।

Related posts

Reservation News Uodate: IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद आरक्षण पर नई बहस, नकल से लेकर जाति और नियमों तक उठे कई सवाल

Reservation News Uodate: IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद आरक्षण पर नई बहस, नकल से लेकर जाति और नियमों तक उठे कई सवाल

September 26, 2026
शनचोउ-23 के अंतरिक्ष यात्रियों ने भेजीं मध्य शरद उत्सव की शुभकामनाएं

शनचोउ-23 के अंतरिक्ष यात्रियों ने भेजीं मध्य शरद उत्सव की शुभकामनाएं

September 26, 2026

इसके साथ ही शी चिनफिंग ने इस साल मई में राष्ट्रपति ट्रंप की चीन यात्रा का
जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने उनके निमंत्रण पर चीन का सफल दौरा किया
था और दोनों पक्ष चीन-अमेरिका के बीच रचनात्मक और रणनीतिक रूप से स्थिर
संबंध बनाने पर सहमत हुए थे। उस समय राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें अमेरिका आने का
निमंत्रण दिया था और अब वे अपना वादा पूरा करते हुए अमेरिका पहुंचे हैं। शी
चिनफिंग ने कहा कि छह महीने से भी कम समय में चीन और अमेरिका के
राष्ट्राध्यक्षों ने एक-दूसरे के देश का दौरा किया है, जो दोनों देशों के बीच आदान-
प्रदान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है।

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने उसी दिन राष्ट्रपति ट्रंप के साथ खुलकर और गहराई से
बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच कई नए समझौतों पर सहमति बनी है। इससे
चीन-अमेरिका के बीच रचनात्मक, रणनीतिक और स्थिर संबंधों की दिशा में सहयोग

का दायरा और बढ़ा है और द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रणनीतिक मार्गदर्शन
मिला है।
शी चिनफिंग ने हाल ही में अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के भव्य
समारोह का भी जिक्र किया। उन्होंने चीन सरकार और जनता की ओर से अमेरिका
को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले 200 से अधिक वर्षों के इतिहास में
चीन और अमेरिका के लोगों के बीच लगातार मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान हुआ है। दोनों
देशों के बीच मानवीय और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से लोगों के बीच आपसी संवाद
को बढ़ावा मिला है और चीन-अमेरिका के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग के लिए मजबूत
जनमत की नींव तैयार हुई है।

इसी संदर्भ में शी चिनफिंग ने कहा कि आज चीन-अमेरिका संबंध एक नए
ऐतिहासिक मोड़ पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की "मेक अमेरिका ग्रेट
अगेन" पहल ने अमेरिकी लोगों के लिए महत्वपूर्ण विकास उपलब्धियां हासिल की हैं।
वहीं, चीन अपने राष्ट्र के महान पुनरुत्थान को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है
और चीन का आधुनिकीकरण अभियान लगातार नए अवसर पैदा कर रहा है। उनके
मुताबिक, दोनों देशों के ये महत्वाकांक्षी लक्ष्य एक-दूसरे के पूरक हो सकते हैं।
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका को प्रमुख शक्तियों के रूप में अपनी
जिम्मेदारी निभानी चाहिए, जनता की अपेक्षाओं और समय के रुझान के अनुरूप
आगे बढ़ना चाहिए और प्रमुख शक्तियों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए नया
रास्ता तलाशना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीनी और अमेरिकी लोगों के बीच दोस्ती
का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने दोनों देशों के लोगों से मिलकर चीन-अमेरिका मित्रता
को मजबूत करने और द्विपक्षीय संबंधों में नया अध्याय लिखने की अपील की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Tags: #XiJinping #DonaldTrump #ChinaUSRelations #ChinaUSA #WhiteHouse #XiJinpingVisit #USChina
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version