Wednesday, September 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

शी चिनफिंग और मिस्र के राष्ट्रपति की मुलाकात

DigitalDesk by DigitalDesk
September 2, 2026
in मुख्य समाचार
0
शी चिनफिंग और मिस्र के राष्ट्रपति की मुलाकात
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2 सितंबर को काहिरा सन पैलेस में
मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी के साथ मुलाकात की।
इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन-मिस्र
व्यापक रणनीतिक साझेदारी का बड़ा विकास हुआ। विकास व पुनरुत्थान
करने, लोगों की भलाई बढ़ाने और अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता व न्याय बनाए
रखने में दोनों देशों की विचार और रणनीति मिलती-जुलती है। जटिल
अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति के सामने दोनों देशों को आपसी समर्थन
करने के साथ सहयोग गहराना चाहिए, ताकि चीन-मिस्र साझे भविष्य
वाले समुदाय का निर्माण बढ़ सके।

शी चिनफिंग ने कहा कि पहला, चीन और मिस्र को आपसी समर्थन
मजबूत करना चाहिए, उच्च स्तरीय आदान-प्रदान कायम रखना चाहिए,
विभिन्न क्षेत्रों में व विभिन्न स्तरीय आवाजाही व सहयोग घनिष्ठ बनाना
चाहिए और राष्ट्रीय शासन के अनुभव में आपसी सीख मजबूत करनी
चाहिए। दूसरा, दोनों देशों को आपसी लाभ वाला सहयोग बढ़ाना चाहिए
और विकास की रणनीतियों का जुड़ाव मजबूत करना चाहिए। तीसरा,
दोनों देशों को संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, चिकित्सा और
खेल आदि क्षेत्रों में आदान-प्रदान बढ़ाना चाहिए और लोगों की आवाजाही
का विस्तार करना चाहिए। चौथा, दोनों देशों को सुरक्षा में सहयोग
मजबूत करना चाहिए और एक साथ सीमा पार अपराध का विरोध करने
के साथ भ्रष्टाचार विरोधी व आतंकवाद विरोधी में सहयोग गहराना चाहिए
और पांचवां, चीन और मिस्र को यूएन और ब्रिक्स आदि अंतर्राष्ट्रीय
बहुपक्षीय सहयोग मजबूत करना चाहिए।

Related posts

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, 38 साल वायुसेना में सेवा दे चुके जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे जिम्मेदारी

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, 38 साल वायुसेना में सेवा दे चुके जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे जिम्मेदारी

September 2, 2026
शी चिनफिंग ने काहिरा पहुंचकर मिस्र की राजकीय यात्रा शुरू की

शी चिनफिंग ने काहिरा पहुंचकर मिस्र की राजकीय यात्रा शुरू की

September 2, 2026

वहीं, सीसी ने कहा कि मिस्र एक चीन की नीति पर कायम रहता है
और चीन के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी का विकास बढ़ाने में जुटा
है। मिस्र चीन के साथ व्यापार, निवेश, विनिर्माण, बुनियादी संस्थापन,
वित्त, तकनीक और नवीन ऊर्जा आदि के क्षेत्रों में सहयोग घनिष्ठ बनाना
चाहता है। इसके साथ ही मिस्र चीन के साथ सैन्य व सुरक्षा आदान-प्रदान

और लोगों के बीच आवाजाही मजबूत करना चाहता है। ताकि दोनों देशों
के लोगों को लाभ पहुंच सके और क्षेत्रीय विकास व समृद्धि की सहायता
की जा सके। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य देश होने के
नाते चीन अंतर्राष्ट्रीय मामलों में रचनात्मक भूमिका निभाता है। मिस्र
चीन के साथ बहुपक्षीय मंचों में समन्वय मजबूत करना चाहता है, ताकि
वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने के साथ अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता और
न्याय की रक्षा की जा सके।

दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व स्थिति पर भी गहन रूप से विचार-विमर्श
किया। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन क्षेत्रीय देशों को अच्छे पड़ोसियों
जैसे मित्रवत संबंधों का विकास करने में मदद करता है और साझा,
व्यापक, सहकारी व अनवरत सुरक्षा अवधारणा से मध्य-पूर्व में नई सुरक्षा
संरचना के निर्माण का समर्थन करता है। वहीं, सीसी ने कहा कि मिस्र
मध्य-पूर्व मुद्दे पर चीन के निष्पक्ष रुख की प्रशंसा करता है। मिस्र चीन
के साथ समन्वय मजबूत कर मध्य-पूर्व क्षेत्र की स्थिरता की रक्षा करना
चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

Tags: #XiJinping #China #Egypt #Sisi #ChinaEgyptRelations #MiddleEast #InternationalNews #BRICS #UN #ChinaNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन
चीन को जानिए क्लासिक्स के जरिए, प्राचीन विचारों से समझिए आधुनिक चीन की कहानी

चीन को जानिए क्लासिक्स के जरिए, प्राचीन विचारों से समझिए आधुनिक चीन की कहानी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version