Thursday, October 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

DigitalDesk by DigitalDesk
October 15, 2026
in मुख्य समाचार
0
पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति की प्रमुख पत्रिका छ्यूशीपत्रिका के इस साल के
20वें अंक में पार्टी महासचिव शी चिनफिंग का एक महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित होगा। शुक्रवार को
प्रकाशित होने वाले इस लेख का शीर्षक है, उच्च मानकों और ठोस उपायों के साथ पार्टी अनुशासन को
व्यापक और सख्ती से लागू करना

लेख में कहा गया है कि 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) चीन के समाजवादी आधुनिकीकरण की
नींव मजबूत करने और इस दिशा में व्यापक प्रयास करने का महत्वपूर्ण चरण है। सीपीसी की 20वीं
केंद्रीय समिति के चौथे पूर्ण अधिवेशन में तय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पार्टी के नेतृत्व को बनाए
रखना और मजबूत करना जरूरी है। इसके साथ ही, पार्टी में अनुशासन को व्यापक और सख्ती से लागू
करने की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ानी होगी।

Related posts

IAS की नौकरी छोड़कर दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी ‘जननीति भारत’, चुनाव लड़ने का किया ऐलान

IAS की नौकरी छोड़कर दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी ‘जननीति भारत’, चुनाव लड़ने का किया ऐलान

October 15, 2026
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले DA बढ़ोतरी का इंतजार, 14 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक में नहीं हुआ ऐलान; जानें कितनी बढ़ सकती है सैलरी

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले DA बढ़ोतरी का इंतजार, 14 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक में नहीं हुआ ऐलान; जानें कितनी बढ़ सकती है सैलरी

October 15, 2026

लेख में जोर दिया गया है कि पार्टी की केंद्रीय समिति के प्रमुख फैसलों और योजनाओं को दृढ़ता से लागू
किया जाना चाहिए। यह केंद्रीय समिति के अधिकार और उसके एकीकृत नेतृत्व को बनाए रखने की
बुनियादी जरूरत है। साथ ही, पार्टी और देश के विकास में लगातार प्रगति सुनिश्चित करने का एक
अहम अनुभव भी है। लेख के मुताबिक दो दृढ़ समर्थन के सिद्धांत और पार्टी की केंद्रीय समिति के
साथ एकजुटता केवल नारों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि इन्हें व्यवहार में भी दिखना चाहिए।
लेख में सत्ता के इस्तेमाल पर निगरानी और नियंत्रण को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने पर भी
जोर दिया गया है। इसे नए युग में पार्टी अनुशासन को सख्ती से लागू करने का एक महत्वपूर्ण कार्य
बताया गया है। इसके लिए संबंधित नियमों और व्यवस्थाओं को मजबूत करने, निगरानी के दायरे को
बढ़ाने और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की जरूरत है।

लेख में कहा गया है कि कानून और नियमों के सामने सभी समान हैं। किसी को विशेषाधिकार नहीं
दिया जा सकता और न ही किसी को नियमों से छूट मिलनी चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को खुद
नियमों का पालन करके दूसरों के सामने उदाहरण पेश करना चाहिए।
इसके अलावा, लेख में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को और दृढ़ता से आगे बढ़ाने की जरूरत बताई गई
है। सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (नवंबर 2012) के बाद से चीन ने केंद्रीय समिति के एकीकृत
नेतृत्व में भ्रष्टाचार से निपटने का एक विशेष तरीका विकसित किया है। इसमें सुधार और भ्रष्टाचार

पर अंकुश लगाने के उपायों को साथ-साथ आगे बढ़ाया जाता है।
साथ ही, ऐसी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया जाता है, जिसमें लोग भ्रष्टाचार करने की हिम्मत न करें,
उन्हें भ्रष्टाचार करने का मौका न मिले और वे भ्रष्टाचार करने की इच्छा भी न रखें। लेख में इस दिशा
में किए जा रहे प्रयासों को जारी रखने की बात कही गई है।

लेख में यह भी कहा गया है कि चीन में भ्रष्टाचार की समस्या अब भी गंभीर है और यह बार-बार सामने
आती रहती है। मौजूदा स्थिति इस आकलन की पुष्टि करती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष की
परिस्थितियां अभी भी गंभीर और जटिल हैं। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले आधार और परिस्थितियों
को खत्म करना अब भी एक बड़ी चुनौती है।

लेख के मुताबिक, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई एक ऐसा महत्वपूर्ण संघर्ष है, जिसमें हार की कोई
गुंजाइश नहीं है। इसे न तो एक पल के लिए रोका जा सकता है और न ही इस दिशा में उठाए गए कदम
पीछे लिए जा सकते हैं। इसलिए भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख बनाए रखना, भ्रष्टाचार के हर मामले
की जांच करना और दोषियों को सजा देना जरूरी है, ताकि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को बच निकलने
का कोई मौका न मिले।

इसके साथ ही, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने वाली व्यवस्था को और मजबूत करने, विभिन्न पक्षों की
निगरानी को आपस में जोड़ने और पूरी प्रक्रिया में समन्वित कार्रवाई के जरिए प्रभावी नियंत्रण
सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Tags: #China #XiJinping #CPC #PartyDiscipline #AntiCorruption #ChinesePolitics #ChinaNews #Governance
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version