चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महा सचिव, राष्ट्रपति और चीनी
फौजी आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने हाल ही में बुजुर्गों से सम्बंधित कार्यों
पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि 18वीं सीपीसी राष्ट्रीय
कांग्रेस के बाद से चीन ने बुजुर्गों से सम्बंधित कार्यों में नई प्रगति और
उपलब्धियां हासिल की हैं, बुजुर्गों की देखभाल के क्षेत्र और उद्योग का तेजी से
विकास हो रहा है और बुजुर्गों के बीच संतुष्टि, खुशी और सुरक्षा की भावना
लगातार बढ़ रही है।
शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि नई यात्रा में हमें बुजुर्गों के लिए
सामाजिक सुरक्षा, बुजुर्गों की देखभाल सेवाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक
भागीदारी को और मजबूत करना होगा, रजत अर्थव्यवस्था को सक्रिय रूप से
विकसित करना होगा, बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल के लिए अनुकूल
वातावरण बनाना होगा, एक वृद्ध-अनुकूल समाज का निर्माण करना होगा और
बुजुर्गों के जीवन को अधिक खुशहाल और सार्थक बनाने के लिए प्रयास करना
होगा।
बता दें कि वृद्धावस्था पर राष्ट्रीय सम्मेलन 18 और 19 नवंबर को पेइचिंग
में आयोजित किया गया। सम्मेलन में शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण निर्देश
संप्रेषित किया गया। प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने सम्मेलन में भाग लिया और
भाषण दिया।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)