शी चिनफिंग ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले चरण की बैठक में भाग लेकर महत्वपूर्ण भाषण दिया

स्थानीय समयानुसार 12 सितंबर की दोपहर को चीनी राष्ट्रपति शी
चिनफिंग ने नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
के पहले चरण की बैठक में भाग लिया और महत्वपूर्ण भाषण
दिया,जिसका शीर्षक है एक साथ युग की जिम्मेदारी उठाकर साहस
से अग्रणी शक्ति बने।

शी ने कहा कि बीस साल में ब्रिक्स सहयोग तंत्र विकसित होता
रहता है और जीवंत शक्ति नजर आयी है, जो वर्तमान विश्व में
नवोदित बाजारों और विकासशील देशों का सबसे प्रभावकारी मंच है।
ये सशक्तिकरण के बीस साल हैं, दृढ़ता से एकजुटता के बीस साल हैं
और भारी उपलब्धियों के बीस साल हैं। ब्रिक्स देशों ने ऐतिहासिक
विस्तार पूरा कर चौतरफा और बहुस्तरीय सहयोग ढांचा स्थापित
किया है और ग्रेटर ब्रिक्स सहयोग के उच्च गुणवत्ता विकास के नये
चरण में प्रवेश किया है।

शी चिनफिंग ने बल दिया कि वर्तमान में विश्व का अभूतपूर्व
परिवर्तन तेजी से चल रहा है, वैश्विक दक्षिण ‌मज़बूती से बढ़ रहा है
और वैश्विक बहुध्रुवीकरण रोका नहीं जा सकता। ब्रिक्स देशों को
डटकर इतिहास के सही पक्ष में खड़े होकर साहस के साथ युग की
अग्रणी शक्ति बनकर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण
और युक्तियुक्त दिशा में बढ़ाना और एक साथ मानवता के साझे
भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना चाहिए।

शी ने कहा कि हमें सृजनात्मक विकास बढ़ाने, शांति स्थिरता की
सुरक्षा करने, सभ्यताओं की पारस्परिक सीख बढ़ाने और वैश्विक
शासन सुधारने का अगुआ बनना चाहिए।

शी ने कहा कि चीन ब्रिक्स देशों के साथ मध्यपूर्व के खाड़ी क्षेत्र में
शांति व अमन-चैन पूरा करने के लिए अपनी भूमिका निभाने को तैयार है ।

शी ने बल दिया कि बीस वर्षो में एकजुटता हमेशा ब्रिक्स विकास का
शक्ति स्रोत है। हमें ईमानदारी से बर्ताव कर मतभेद ताक पर रखकर
समानता का अनुसरण कर, एक दूसरे की केंद्रीय चिंताओं का ख्याल
रखकर वार्ता से पारस्परिक समझ बढ़ाना तथा मतभेद का समुचित
समाधान करना चाहिए ताकि ब्रिक्स सहयोग का दीर्घकालिक व
स्थिर संचालन सुनिश्चित किया जाए। चीन अगले साल ब्रिक्स का
अध्यक्ष देश बनेगा और 19वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन
करेगा। चीन विभिन्न पक्षों के साथ समानताएं एकत्र कर भविष्य
रचने, ब्रिक्स सहयोग का तीसरा स्वर्ण दशक शुरू करने और एक
साथ समृद्धि व प्रगति का उज्ज्वल भविष्य रचने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

 

Exit mobile version