शी चिनफिंग ने शासन-उपलब्धियों के सही दृष्टिकोण पर अध्ययन और शिक्षा में प्राप्त परिणाम को सुदृढ़ करने पर जोर दिया

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने हाल ही में
महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि शासन-उपलब्धियों के सही
दृष्टिकोण को स्थापित करना और उसका अभ्यास करना एक दीर्घकालिक कार्य है, जिसके लिए
निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि इस वर्ष की शुरूआत से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) ने "शासन-उपलब्धियों के
सही दृष्टिकोण" विषय पर शिक्षा अभियान चलाया। शी चिनफिंग ने अपने निर्देश में कहा कि
अध्ययन और शिक्षा के परिणामों को निरंतर सुदृढ़ और विस्तारित किया जाना चाहिए, और सभी
स्तरों पर पार्टी संगठनों और बड़ी संख्या में पार्टी सदस्यों और कार्यकर्ताओं को जनता की सेवा करने,
जनता के हित में काम करने, वैज्ञानिक निर्णय लेने और ऐसे कार्य करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित
करना चाहिए, जो व्यवहार, जनता और इतिहास की कसौटी पर खरे उतरें।

शी ने कहा कि सीपीसी 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (नवंबर 2012) के बाद से, पार्टी निर्माण में किसी भी
समय महत्वपूर्ण और तात्कालिक मुद्दों को संबोधित करने के लिए पार्टी संगठनों में अध्ययन और
शिक्षा संबंधी गतिविधियों का संचालन करना पार्टी निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थागत व्यवस्था
बन गई है। इस बार "शासन-उपलब्धियों के सही दृष्टिकोण" अध्ययन और शिक्षा में सीपीसी
सदस्यों ने पूरी प्रक्रिया के दौरान सैद्धांतिक अध्ययन का पालन करते हुए शासन-उपलब्धि की
मूल्यांकन प्रणाली में विसंगतियों की ईमानदारी से जांच की और उन्हें ठीक किया, व्यावहारिक और
प्रभावी प्रणालियों व नियमों को स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया, और अंत तक एक कठोर और
व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ अपना काम किया, जिससे महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त हुए और अपेक्षित
लक्ष्यों को पूरा किया गया।

इसके अलावा, शी चिनफिंग ने नियमित रूप से शासन-उपलब्धियों पर शिक्षा देने की आवश्यकता पर
बल दिया, जिसमें स्थानीय पार्टी और सरकारी नेताओं, नव पदोन्नत कार्यकर्ताओं, युवा कार्यकर्ताओं
और प्रमुख पदों पर आसीन कार्यकर्ताओं को शिक्षित और प्रशिक्षित करना विशेष रूप से शामिल था।
उन्होंने पार्टी सदस्यों और कार्यकर्ताओं को शासन-उपलब्धि मूल्यांकन के सही दृष्टिकोण के साथ कार्य
करने और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित करने हेतु अनुकरणीय मार्गदर्शन और
नकारात्मक चेतावनियों को सुदृढ़ करने के महत्व पर भी जोर दिया।

गौरतलब है कि पार्टी निर्माण के लिए केंद्रीय नेतृत्व समूह ने 24 अगस्त को एक बैठक बुलाई, जिसमें
महासचिव शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण निर्देशों की भावना का गहन अध्ययन और कार्यान्वयन किया

गया, शासन-उपलब्धियों के सही दृष्टिकोण को स्थापित करने और अभ्यास करने के अध्ययन और
शिक्षा अभियान का सारांश किया गया, संबंधित परिणामों को सुदृढ़ और विस्तारित करने और एक
दीर्घकालिक तंत्र स्थापित करने पर अध्ययन किया गया।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि यह अध्ययन एवं शिक्षा अभियान अंत नहीं, बल्कि एक नई
शुरुआत है। हमें पार्टी के नवोन्मेषी सिद्धांतों की अपनी समझ को दृढ़तापूर्वक मजबूत करना होगा,
पार्टी निर्माण पर शी चिनफिंग के विचारों और उनके महत्वपूर्ण निर्देशों की भावना का गहन अध्ययन
एवं कार्यान्वयन करना होगा, अध्ययन एवं शिक्षा अभियान की उपलब्धियों को सुदृढ़ एवं विस्तारित
करना होगा तथा एक दीर्घकालिक तंत्र स्थापित करना होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Exit mobile version