शी चिनफिंग ने पूर्व जापानी प्रधान मंत्री यासुओ फुकुदा के परिजनों को शोक संदेश भेजा

File Photo: Japanese Prime Minister Yasuo FUKUDA delivers a policy speech during a plenary session of the House of Representatives in Tokyo, Japan, on October 1, 2007. FUKUDA, Japan's 91st prime minister, died of heart failure at a hospital in Tokyo on October 22, 2026, at age 90, the Liberal Democratic Party announced on October 26. FUKUDA served as prime minister from 2007 to 2008 and became Japan's first second-generation prime minister, following his father, former Prime Minister Takeo FUKUDA. ( The Yomiuri Shimbun via AP Images )

27 अक्तूबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पूर्व जापानी प्रधान मंत्री यासुओ
फुकुदा के परिजनों को संदेश भेज कर यासुओ फुकुदा के निधन पर शोक व्यक्त किया
और उन के परिजनों को संवेदना दी।

शी ने कहा कि यासुओ फुकुदा जापान में विश्वसनीय और जिम्मेदार राजनीतिज्ञ थे
और चीनी जनता के पुराने दोस्त भी थे। वे लंबे समय तक चीन-जापान मित्रता में जुटे
रहे और सही ऐतिहासिक दृष्टिकोण अपनाते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में चीन के
साथ दोनों देशों के चौथे राजनीतिक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किये, जिसने दोनों देशों
के सम्बंधों के विकास के लिए महत्वपूर्ण सिद्धांत स्पष्ट किया। बोआओ एशिया मंच
परिषद के अध्यक्ष के नाते उन्होंने एशिया में आदान-प्रदान व सहयोग बढ़ाने के लिए
महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। चीन हमेशा चीन-जापान सम्बंध और एशिया के विकास के
लिए उनके योगदान को याद रखेगा। प्रतीक्षा है कि आप लोग उनका संकल्प संभाल
कर चीन-जापान मैत्री कार्य में संलग्न होना जारी रखेंगे। उम्मीद है कि वर्तमान

जापानी प्रशासन पुरानी पीढ़ी के राजनीतिज्ञों के प्रयासों को संजोए रखकर चीन और
जापान के बीच चार राजनीतिक दस्तावेजों का पालन कर सच्चे मायने में द्विपक्षीय
सम्बंध के राजनीतिक आधार की सुरक्षा करेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

Exit mobile version