शी चिनफिंग और बेल्जियम के राजा ने दोनों देशों के राजनयिक सम्बंध की 55वीं वर्षगांठ पर एक
दूसरे को बधाई संदेश भेजा
25 अक्तूबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और बेल्जियम के राजा फिलिप ने दोनों देशों के
राजनयिक सम्बंध की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ पर एक दूसरे को बधाई संदेश भेजा।
शी चिनफिंग ने कहा कि राजनयिक सम्बंध की स्थापना के 55 वर्षों में चीन और बेल्जियम पारस्परिक
सम्मान, समानतापूर्ण व्यवहार, पारस्परिक लाभ वाले सहयोग व साझी जीत पर कायम रहे हैं। दोनों
देशों के सम्बंधों का स्थिर विकास होता रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय आदान-प्रदान व सहयोग में
भारी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। दोनों देशों की जनता की आवाजाही दिन ब दिन घनिषठ हो रही है। मैं
चीन-बेल्जियम सम्बंध के विकास को बड़ा महत्व देता हूं और राजा फिलिप के साथ समान कोशिश कर
राजनयिक सम्बंध की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ के अवसर में दोनों देशों के चतुर्मुखी मैत्रीपूर्ण सहयोग
सम्बंध को निरंतर नयी मंजिल पर ले जाने को और चीन-ईयू सम्बंध के स्वस्थ व स्थिर विकास के
लिए नया योगदान देने को तैयार हूं।
राजा फिलिप ने कहा कि राजनयिक सम्बंध की स्थापना के बाद बेल्जियम और चीन ने व्यापक और
बहुआयामी सहयोग सम्बंध निर्मित किये हैं। मुझे पक्का विश्वास है कि दोनों पक्ष पहले 55 साल के
आधार पर खुला वार्तालाप बढ़ाएंगे, व्यावाहिरक सहयोग का विस्तार करेंगे और पारस्परिक समझ
बढ़ाएंगे। बेल्जियम चीन के साथ संतुलित और पारस्परिक लाभ वाले सम्बंध का विकास करना और
वैश्विक चुनौती से निपटने और शांति, विकास व सतत् विकास बढ़ाने का इच्छुक है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
शी चिनफिंग और बेल्जियम के राजा ने दोनों देशों के राजनयिक सम्बंध की 55वीं वर्षगांठ पर एक दूसरे को बधाई संदेश भेजा