एशिया-प्रशांत समुदाय का निर्माण इस क्षेत्र के दूरगामी विकास व
समृद्धि का अनिवार्य रास्ता है। वर्ष 2013 से चीनी राष्ट्रपति शी
चिनफिंग ने एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (एपेक) के
अनौपचारिक शिखर सम्मेलनों में भाग लेकर श्रृंखलात्मक वकाल व
प्रस्ताव रखे। उन्होंने रणनीतिक और दूरगामी दृष्टि से एशिया- प्रशांत
सहयोग कि रूपरेखा खींची, जिसने क्षेत्र यहां तक कि वैश्विक वृद्धि
और समृद्धि में मजबूत शक्ति डाली है।
अक्तूबर 2013 में शी चिनफिंग ने इंडोनेशिया के बाली द्वीप में
पहली बार एपेक के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
वैश्विक आर्थिक बहाली की कमजोरी के सामने शी ने एपेक सीईओ
समिट पर मुख्य भाषण देकर बल दिया कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र के
विभिन्न आर्थिक समुदायों के हित एक दूसरे से गहराई से मिलते हैं
और एक भाग्य से जुड़े हुए हैं। हमें एपेक की नेतृत्वकारी और
समन्वित भूमिका निभाकर प्रशांत महासागर के दोनों तटों के बीच
अधिक घनिष्ठ साझेदारी बढ़ाना और क्षेत्र के दूरगामी विकास की
रूपरेखा खींचनी चाहिए।
एक साल के बाद पेइचिंग ने एपेक अनौपचारिक शिखर सम्मेलन की
मेजबानी की। 9 नवंबर को शी चिनफिंग ने एपेक सीईओ समिट पर
पहली बार एशिया प्रशांत सपने का विज़न प्रस्तुत किया। उन्होंने
कहा कि हम पर इस क्षेत्र की जनता का एशिया प्रशांत सपना पूरा
करने की जिम्मेदारी है।
वर्ष 2021 एपेक में चीन की भागीदारी की 30वीं वर्षगांठ है। शी
चिनफिंग ने कहा कि चीन वैदेशिक खुलेपन के विस्तार पर कायम
रहेगा और विश्व तथा एशिया प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न सदस्यों के
साथ चीनी विकास का अवसर साझा करने को तैयार है।
12 साल के बाद चीन फिर एपेक की मेजबानी कर रहा है। एपेक का
अनौपचारिक शिखर सम्मेलन 18 से 19 नवंबर तक शनचेन में
आयोजित होगा, जिस का मुख्य विषय एशिया-प्रशांत समुदाय का
निर्माण कर समान समृद्धि को बढ़ाना है। शी चिनफिंग ने कहा था
कि चीन इस मौके पर विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर एशिया प्रशांत
समुदाय का निर्माण करने, क्षेत्रीय वृद्धि व समृद्धि बढ़ाने, खासकर
एशिया प्रशांत मुक्त व्यापार क्षेत्र, पास्परिक संपर्क, डिजिटल
अर्थव्यवस्था, एआई आदि व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने को तैयार है
ताकि एशिया प्रशांत में अधिक जीवंत व प्रेरक शक्ति डाली जाए
और इस क्षेत्र की जनता को अधिक लाभ मिले।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)