Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

थम नहीं रहा पहलवानों और कुश्ती महासंघ का ‘दंगल’, सरकारी फैसले से साक्षी-विनेश-बजरंग नाखुश

कहा-सरकार ने हमसे संपर्क नहीं किया

DigitalDesk by DigitalDesk
January 24, 2023
in मुख्य समाचार, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
Wrestling Federation of India Controversy:कुश्ती महासंघ विवाद, सचिव सस्पेंड, बैठक रद्द आगे क्या होगा?

Canceled the meeting of the WFI after the Sports Ministry's ban, the meeting was on Sunday

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली।  भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाले रेसलर्स एक बार फिर से नाखुश हैं। उन्होने अब केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से बनाई गई ओवरसाइट कमेटी पर ही सवाल उठा दिएए हैं। दिल्ली में धरना देने वाले पहलवानों की अगुआई करने वाली रेसलर विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने मंगलवार दोपहर ट्वीट कर इस बारे में अपनी आपत्ति जताई। इतना ही नहीं, मामले में गीता फोगाट भी कूद गयी हैं।

तीनों पहलवानों ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग भी किया है।

Related posts

युवा पीढ़ी के साथ नई उड़ान भर रहा है 3,000 साल पुराना ली ब्रोकेड

युवा पीढ़ी के साथ नई उड़ान भर रहा है 3,000 साल पुराना ली ब्रोकेड

September 5, 2026
Poonam Pandey: पूनम पांडे का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- भारत में Prostitution को कानूनी मान्यता मिलने से घट सकता है अपराध

Poonam Pandey: पूनम पांडे का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- भारत में Prostitution को कानूनी मान्यता मिलने से घट सकता है अपराध

September 5, 2026
  • विनेश और पूनिया ने दोपहर 3 बजे एक साथ ट्वीट किए
  • साक्षी ने दोपहर 3.40 बजे अकेले ट्वीट किया
  • तीनों पहलवानों ने एक ही मैसेज ट्वीट किया
  • उन्होंने लिखा- हमें आश्वासन दिया गया था कि ओवरसाइट कमेटी के गठन से पहले हमसे परामर्श किया जाएगा। बड़े दुख की बात है कि इस कमेटी के गठन से पहले हमसे राय भी नहीं ली गई।

खेल मंत्रालय की ओवरसाइट कमेटी पर सवाल

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 20 जनवरी को WFI अध्यक्ष के खिलाफ धरना देने वाले पहलवानों के साथ नई दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर मीटिंग की थी। यह बैठक देर रात तक चली। इस मीटिंग के बाद मंत्री पहलवानों के साथ मीडिया के सामने आए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल मंत्रालय पूरे विवाद की जांच के लिए कमेटी बनाएगा जो 4 हफ्ते में रिपोर्ट देगी। खेलमंत्री ने यह भी बताया था कि कमेटी की जांच पूरी होने तक बृजभूषण सिंह WFI का कामकाज नहीं देखेंगे।

पांच सदस्यीय समिति बनाई

23 जनवरी को खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने पांच सदस्यीय ओवरसाइट कमेटी का ऐलान किया। जानकारी देते हुए अनुराग ठाकुर ने उसके सदस्यों के नाम का ऐलान किया। कमेटी का प्रमुख विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम को बनाया गया जबकि इसके सदस्यों में ओलंपिक मेडल विजेता रेसलर योगेश्वर दत्त, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित तृप्ति मुरगुंडे, राजगोपालन और राधा श्रीमन शामिल हैं।

खेलमंत्री ने कहा कि यह कमेटी WFI का कामकाज देखेगी। अब तीनों पहलवानों ने खेल मंत्रालय की इसी ओवरसाइट कमेटी पर सवाल उठा दिया है। उन्होंने इसके गठन को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा न किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सरकार अपने वादे से मुकर गयी है।

पहलवान गीता फोगाट भी कूदीं विवाद में

तीनों पहलवानों के ओवरसाइट कमेटी से जुड़े ट्वीट के बाद दंगल फिल्म के केंद्र में रही पहलवान गीता फोगाट भी इस विवाद में कूद पड़ीं। गीता फोगाट ने मंगलवार शाम को PMO, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग करते हुए ट्वीट किया।

ट्वीट में गीता फोगाट ने लिखा- मैं देश के माननीय प्रधानमंत्री जी से निवेदन करती हूं हमारे देश की सभी बहन-बेटियां आपकी तरफ बहुत आशा और उम्मीदों से देख रही हैं। अगर हम सब बहन-बेटियों को न्याय नहीं मिला, तो यह देश के इतिहास के लिए बहुत बड़ा दुर्भाग्य होगा।

बता दें कि गीता और उनकी बहन बबीता ‘फोगाट सिस्टर्स’ के नाम से मशहूर हैं। बबीता फोगाट BJP जॉइन कर चुकी हैं।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version