Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पहलवानों का ‘दंगल’: मुश्किलें दोनों तरफ थीं,इसलिए निकला समाधान !

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद बनी उम्मीद

DigitalDesk by DigitalDesk
June 8, 2023
in दिल्ली
0
पहलवानों का ‘दंगल’: मुश्किलें दोनों तरफ थीं,इसलिए निकला समाधान !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से महिला पहलवान धरना प्रदर्शन कर रहे थे। दिल्ली के जंतर मंतर पर चला यह धरना फिलहाल रोक दिया गया है। ये निर्णय केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से पहलवानों की हुई चर्चा के बाद लिया गया है। इसके पहले लग रहा था कि यह धरना इतनी आसानी से खत्म होने वाला नहीं है,क्योंकि खाप पंचायतें और राजनैतिक संगठनों ने भी धरने का समर्थन किया और लगातार अल्टीमेटम देते रहे,सरकार को भी लगा कि समाधान निकलना चाहिए। यही वजह है कि केंद्र सरकार ने पूरी सहानुभूति के साथ पहलवानों से चर्चा की और समधान का भरोसा दिलाया। इससे महिला पहलवान भी सहमत हो गए। उन्हे लग रहा था कि इतना लंबा प्रदर्शन पहलवानों के लिए ठीक नहीं है।

खेल मंत्री के सामने रखीं मांगे

केंद्रीय खेल मंत्री अनुरोग ठाकुर से महिला पहलवानों ने करीब 6 घंटे चर्चा की। ठाकुर ने भी पूरा समय दिया और उनकी हर एक बात को गंभीरता से सुना। पहलवानों ने मंत्री ठाकुर के समक्ष मुख्य रूप से पांच मांगे रखीं जिसमें पहली मांग थी कि यौन शोषण के आरोपी और सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाए,दूसरी मांग थी कि भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव हों और किसी महिला पहलवान को संघ का अध्यक्ष चुना जाए। इसके अलावा तीसरी मांग आंतरिक समिति बनाने की और चौथी मांग उनके खिलाफ सभी एफआईआर वापस ली जानी चाहिए। आखरी और पांचवी मांग उन्होंने ये भी रखी कि
सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे सभी आरोपों की जांच पूरी करके 15 जून तक चार्जशीट दायर की जाए।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

कई मांगों पर सहमति

खेल मंत्री और पहलवानों के बीच हुई चर्चा में कई मांगों पर सहमति बन गई है। अनुराग ठाकुर ने भरोसा दिलाया कि 15 जून तक चार्जसीट दायर कर दी जाएगी। साथ ही महिला पहलवानों ने भी कहा कि हम तब तक कोई धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे। बता दें कि देश के शीर्ष पहलवान बीते 138 दिन से बृजभूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। 18 जनवरी को पहली बार रेसलर धरने पर बैठे थे और 23 अप्रैल को दूसरी बार धरना शुरू किया। इसके बाद मौसम की मार, पुलिस के साथ झड़प जैसे कई परिस्थितियों का सामना भी किया। इसके अलाव पहलवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया इसके बाद भी प्रदर्शन पर डटे रहे।

ये रही समाधान के पीछे की कहानी

दअसरल,बात ये है कि महिला पहलवान भी धरना देते देते थकने लगे थे। इसके अलावा जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक कुछ खाप पंचायतों ने जिस तरह से पहलवानों को भरोसा दिलाया था उस पर भी पूरी तरह से अमल करने में दिक्कतें आ रही थीं। बताया जा रहा है कि बड़े आंदोलन को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। इसके बाद भी प्रदर्शन कमजोर होने लगा था। इस मांगों पर सहमति बनने के बाद कई खाप पंचायतें नाराज बताई जा रही है। इसी तरह सरकार भी नहीं चाहती थी कि देश के शीर्षस्थ पहलवान इस तरह सड़क पर प्रदर्शन करें। इसलिए कहा जा सकता है कि दोनो तरफ से मुश्किलें बढ़ रही थीं ऐसे में निराकरण ही एक रास्ता बचा था। दोनों तरफ से हुई पहल का परिणाम ये रहा कि ​अधिकांश मांगों पर सहमति बनी और धरना प्रदर्शन फिलहाल रोक दिया गया।

Post Views: 175
Tags: Women wrestler
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version