Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

विश्व महिला दिवस, IPS सिमाला प्रसाद जिनका बदमाशों में है खौफ,फिल्मों में भी दिखा चुकीं हैं अपना हुनर

DigitalDesk by DigitalDesk
March 8, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
IPS Simala Prasad
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बुधवार को विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं। कड़क खाकी वर्दी में महिला आईपीएस अफसर को अपने अब तब सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। जिनसे फिल्मी दुनिया के गुण्डे खौफ खाते हैं, लेकिन असल जिंदगी में भी एक ऐसी महिला आईपीएस हैं। जो खुबसूरत होने के साथ साथ दबंग भी हैं। गुंडे इनसे खौफ भी खाते हैं। ये हैं आईपीएस सिमाला प्रसाद। जो अभी मध्यप्रदेश की 2010 बैच की आईपीएस हैं। और फिलहाल बैतूल जिले में एसपी के तौर पर पदस्थ हैं आइए जानते हैं आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद के बारे में।

  • सादगी और सुंदरता से मिली फिल्में
  • सिमाला ने थियेटर में भी किया काम
  • पहले ही प्रयास में बनीं आईपीएस
  • बचपन से डांस और एक्टिंग का शौक
  • पढ़ाई में हासिल किया गोल्ड मेडल

सिमाला प्रसाद रियल जिंदगी में एक पुलिस अफसर होने के साथ साथ एक फिल्म अभिनेत्री भी हैं। सिमाला ने फिल्म अलिफ में डॉरेक्टर जैघम इमाम और अली की बहन शम्मी का रोल निभाया है। आईपीएस बनने से पहले सिमाला ने थोड़ा बहुत थियेटर किया है। एक आईपीएस अधिकारी के लिए बॉलीवुड फिल्मों में काम करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण काम होता है लेकिन 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद ने ऐसा करने में सफलता हासिल की है। फिल्म अभिनेत्री सिमाला प्रसाद अपराधियों के लिए सख्त मिजाज पुलिस अधिकारी है। जबकि आम जनता से उनका सहज जुड़ाव है। उनकी मां मेहरून्निसा परवेज जानी-मानीं साहित्यकार हैं।
सिमाला प्रसाद का जन्म 8 अक्तूबर 1980 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था। सिमाला प्रसाद को बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक था। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में हमेशा डांस और एक्टिंग कार्यक्रमों में भाग लिया। सिमाला ने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में कई नाटकों में भी काम किया। उनके पिता डॉ.भागीरथ प्रसाद आईएएस अधिकारी होने के साथ साथ सांसद डॉ.भागीरथ प्रसाद और मां मेहरून्निसा परवेज जानी-मानीं साहित्यकार हैं।
सिमाला प्रसाद की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ कोएड स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट फॉर एक्सीलेंस से बीकॉम और बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर पूरी की। परीक्षा में टॉप किया तो उन्हें गोल्ड मेडल दिया गया। इसके बाद सिमाला ने एमपीपीएससी की परीक्षा क्वालीफाई की। एमपी पीएससी की परीक्षा पास करने के बाद सिमाला प्रसाद की पहली पोस्टिंग डीएसपी के तौर पर हुई थी। इस नौकरी के दौरान उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की। अपने पहले ही प्रयास में वे सफल रहीं। सिमाला ने आईपीएस बनने के लिए बिना कोचिंग संस्थान का सहारा लिये सफलता ​हासिल की है। अपने स्वयं की पढ़ाई के दम पर उन्होंने यूपीएससी क्लियर करने में सफलता हासिल की। सिमाला का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं, लेकिन उनके घर के माहौल ने उनमें आईपीएस बनने की इच्छा जगा दी।
फिल्म निर्देशक जैघम इमाम ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सिमाला प्रसाद की सादगी और सुंदरता को देख खासे प्रभावित हुए। उनसे मिलने का समय मांगा। इस दौरान उनहोंने सिमाला को अपनी फिल्म अलिफ की स्क्रिप्ट सुनाई। और फिल्म में एक भूमिका की पेशकश की थी। जिसे सिमाल ठुकरा न सकीं। अलिफ सिमाला की पहली फिल्म थी जो फरवरी 2017 में रिलीज हुई। इसके बाद सिमाला की 2019 में एक और फिल्म रिलीज हुई फिल्म नक्कश में भी काम किया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी परीक्षा क्वालिफाई करना और आईपीएस अधिकारी की ट्रेनिंग पूरी करना दोनों ही कोई साधारण काम नहीं है,लेकिन सिमाला प्रसाद ने यह दोहरी उपलब्धि तो हासिल की ही। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान भी बनाई।

Post Views: 133
Tags: IPS Simala PrasadTheaterWorld Women's Day
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version