Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत की खराब शुरूआत, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन ही जड़े 300 से ज्यादा रन

DigitalDesk by DigitalDesk
June 8, 2023
in मुख्य समाचार
0
टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत की खराब शुरूआत, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन ही जड़े 300 से ज्यादा रन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लंदन के ओवल मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। फाइनल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत शुरुआत की है। टीम ने पहले दिन 327 रन बनाए और उसके 7 विकेट बाकी हैं।ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की जोड़ी 251 रन की पार्टनरशिप कर नाबाद है। कंगारू टीम ने 500+ स्कोर को पार करने के लिए मंच तैयार कर लिया है।

टॉस के बाद पहले कुछ ओवरों में भारतीय गेंदबाजों को अच्छी स्विंग मिली। तब लंदन में आसमान में बादल छाए हुए थे। ऐसे में पिच में नमी थी, जो स्विंग में मदद कर रही थी. टीम इंडिया ने इसका फायदा उठाया और 3 विकेट लिए। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम को पूरे दिन कोई विकेट नहीं मिला.

Related posts

ISRO की कामयाबी पर कुमार विश्वास का खास अंदाज में सलाम, बोले- ‘रोज ही आकाश चढ़ते जा रहे हैं हम’

ISRO की कामयाबी पर कुमार विश्वास का खास अंदाज में सलाम, बोले- ‘रोज ही आकाश चढ़ते जा रहे हैं हम’

September 5, 2026
Success Story: 20 साल की उम्र में बने DSP, हादसे ने छीन ली नौकरी; तानों को बनाया ताकत और फिर MPPSC पास कर बने डिप्टी कलेक्टर

Success Story: 20 साल की उम्र में बने DSP, हादसे ने छीन ली नौकरी; तानों को बनाया ताकत और फिर MPPSC पास कर बने डिप्टी कलेक्टर

September 5, 2026

दोपहर बाद पिच का मिजाज बदला
फाइनल की शुरूआत में सुबह तक बादल छाएं थे। लेकिन इसके बाद दोपहर तक धूप खिली और उमस कम हुई। ऐसे में मौसम के साथ पिच का मिजाज भी बदला। दूसरे सेशन से पिच में गेंद कम स्विंग हो रही थी। शुरुआती 25 ओवर में 3 विकेट लेने के बाद हमारे गेंदबाज 60 ओवर तक एक भी विकेट नहीं ले सके। साफ है कि हमारे पास सपाट पिच पर विकेट लेने के काबिल गेंदबाज नहीं थे।मैच में भारतीय कप्तान और गेंदबाजों की रणनीति भी कमजोर रही। तेज गेंदबाजों ने शुरू में अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की और विकेट लिए, लेकिन मार्नस लाबुशेन के विकेट के बाद हमारे गेंदबाज ट्रैविस हेड पर दबाव नहीं बना सके।

गेंदबाजों ने हेड को कम शॉर्ट गेंद फेंकी
ट्रेविड हेड शॉर्ट गेंद खेलने में कमजोर है , लेकिन हमारे गेंदबाजों ने उन्हें शुरूआत से ही कम शॉर्ट गेंदे खेली , जिससे वे पिच पर नजर जमाने में कामयाब हो गए और लंबी पारी खेल गए। गेंदबाजों ने उन्हें फुलर और गुड लेंथ गेंदें फेंकी , जिन पर उन्होंने आक्रामक शॉट खेले और तेजी से 90 रन के स्कोर तक पहुंच गए। जब तक गेंदबाजों ने हेड पर बाउंसर अटैक किया, वह पहले से ही अच्छी तरह से सेट हो चुका था। अगर शुरुआती ओवरों में बाउंसर फेंके जाते, तो विकेट लेने के बेहतर मौके होते।

दूसरे दिन तेजी से लेने होंगे विकेट
भारतीय टीम को अगर मैच में बने रहना है तो उसे दूसरे दिन पहले सत्र से ही विकेट लेने होंगे। सिराज और शमी को दूसरे दिन भी आक्रमण करना होगा।अगर ऑस्ट्रेलिया 450 रन का आंकड़ा पार कर जाता है तो टीम इंडिया दबाव में आ जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि टीम के दोनों मुख्य गेंदबाज शमी और सिराज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर विकेट निकालें। अगर टीम इंडिया पहले सेशन में दबाव नहीं बना पाती है तो फिर आखिरी 2 सेशन में कंगारुओं के लिए बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम 450 रन का आंकड़ा पार कर टीम इंडिया को दबाव में ला देगी।ऑस्ट्रेलिया को आउट करने के बाद भारत की वापसी के लिए टीम के टॉप ऑर्डर का बड़ा स्कोर होना जरूरी है। इतना ही नहीं, हमारे बल्लेबाजों को यह सुनिश्चित करना होगा कि टीम को शुरुआती झटके नहीं लगे।

Tags: worldtestchampionship
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version