Friday, November 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पेइचिंग में 19 अगस्त से शुरू होगा वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस 2026, 2,000 से ज्यादा रोबोटिक उत्पाद होंगे प्रदर्शित

DigitalDesk by DigitalDesk
August 17, 2026
in मुख्य समाचार
0
पेइचिंग में 19 अगस्त से शुरू होगा वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस 2026, 2,000 से ज्यादा रोबोटिक उत्पाद होंगे प्रदर्शित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन की राजधानी पेइचिंग में 19 से 23 अगस्त 2026 तक वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन होने जा रहा है। यह सम्मेलन पेइचिंग इकोनॉमिक एंड टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट एरिया में आयोजित किया जाएगा। इस बार सम्मेलन की थीम “ह्यूमन-मशीन सिम्बायोसिस, प्रोडक्शन एंड डिमांड इंटीग्रेशन” रखी गई है। यानी सम्मेलन में इंसान और मशीन के बीच बेहतर तालमेल के साथ रोबोट तकनीक को उत्पादन और आम लोगों की जरूरतों से जोड़ने पर खास ध्यान दिया जाएगा। आयोजन में दुनिया भर से विशेषज्ञ, कंपनियां और तकनीक से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इंसान और रोबोट के साथ काम करने की नई संभावनाओं पर रहेगा जोर

Related posts

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

November 5, 2026
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

November 5, 2026

इस सम्मेलन में यह दिखाने की कोशिश की जाएगी कि रोबोट सिर्फ औद्योगिक कामों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इंसानों के साथ मिलकर रोजमर्रा की जरूरतों में भी उपयोगी हो सकते हैं। रोबोट तकनीक को उत्पादन, सेवाओं और उपभोक्ताओं की जरूरतों से जोड़ने के तरीकों पर चर्चा होगी। इससे रोबोटिक्स के आने वाले समय में इस्तेमाल की नई संभावनाएं सामने आने की उम्मीद है। पैचिंग के साथ की गई संभावनाओं पर रहेगा जो

30 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन, 300 से अधिक प्रदर्शक होंगे शामिल

वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस इस बार बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को करीब 30 अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन मिला है। सम्मेलन में आने वाले मेहमानों में करीब 30 प्रतिशत विदेशी प्रतिनिधि होने की उम्मीद है। वहीं प्रदर्शनी में 300 से ज्यादा प्रदर्शक हिस्सा लेंगे, जो पिछले साल की तुलना में करीब 36 प्रतिशत अधिक हैं। इससे सम्मेलन के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय स्वरूप का अंदाजा लगाया जा सकता है।

2,000 से ज्यादा रोबोटिक उत्पाद दिखेंगे, 150 नए उत्पादों की लॉन्चिंग की तैयारी

इस बार प्रदर्शनी में 2,000 से अधिक रोबोटिक उत्पाद प्रदर्शित किए जाने की उम्मीद है। इनमें 150 से ज्यादा नए उत्पाद भी शामिल होंगे। यहां रोबोटिक्स से जुड़ी नई तकनीक, मशीनों और उनके अलग-अलग इस्तेमाल को करीब से देखने का मौका मिलेगा। सम्मेलन में आने वाले लोगों के लिए यह रोबोटिक्स के क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों को समझने का बड़ा अवसर होगा।

60 से ज्यादा कार्यक्रमों के साथ पहली बार बनेगी रोबोट थीम वाली कंज्यूमर स्ट्रीट

कॉन्फ्रेंस के दौरान 60 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में रोबोट तकनीक के अलग-अलग पहलुओं और उसके व्यावहारिक इस्तेमाल पर चर्चा होगी। पहली बार रोबोट थीम पर आधारित कंज्यूमर स्ट्रीट भी तैयार की जाएगी, जिसका उद्देश्य आम लोगों को रोबोट तकनीक के करीब लाना है। इसके अलावा ग्लोबल रोबोटिक्स एप्लीकेशन एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा, जिसके जरिए विभिन्न क्षेत्रों में रोबोट के इस्तेमाल की संभावनाएं तलाशने पर जोर रहेगा।

कुल मिलाकर, वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस 2026 रोबोटिक्स की नई तकनीक और उसके बढ़ते उपयोग की बड़ी तस्वीर पेश करेगा। 300 से अधिक प्रदर्शकों, 2,000 से ज्यादा उत्पादों, 150 से अधिक नए लॉन्च और 60 से ज्यादा कार्यक्रमों के जरिए यह आयोजन भविष्य की रोबोट तकनीक को समझने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags: #WorldRobotConference #RobotConference2026 #Robotics #RobotTechnology #China #Beijing #TechnologyNews #AI #ChinaNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version