Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

वर्ल्ड कप 2023: पाकिस्तान की टीम बांध रही बोरिया बिस्तर!, भारत और कीवी टीम के बीच पहला सेमीफाइनल

DigitalDesk by DigitalDesk
November 10, 2023
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड ने मैच में हराया तो श्रीलंका को लेकिन आंसू पाकिस्तानियों की आंख ने निकले। दरअसल 5 विकेट से श्रीलंका को हराकर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान की उम्मीद खत्म कर दी है। साथ ही इस जीत से कीवी टीम ने सेमीफाइनल में एंट्री के लिए अपनी दावेदारी बेहद मजबूत कर ली है। लेकिन इससे बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम का बोरिया-बिस्तर बंधती नजर आ रही है।

  • सेमीफाइनल तक पहुंचा विश्वकप का सफर
  • दावेदार मानी जा रही पाक और इंग्लैंड रही सिफर
  • न्यूजीलैंड ने जब श्रीलंका को हराया,रोये पाकिस्तानी
  • श्रीलंका को हराकर न्यूजीलैंड ने खत्म की पाकिस्तान की उम्मीद
  • पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर और दूसरा 16 नवंबर को होगा
  • 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली भिडंत
  • कंगारुओ से 16 नवंबर को भिड़ेगी साउथ अफ्रीका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला सेमीफाइनल

भारत की मेजबानी में खेला जा रहा वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब सेमीफाइनल में एंट्री कर चुका है। सेमीफाइनल के लिए तीन टीमें भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पहले ही तय हो चुकीं। जबकि चौथी टीम के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी दावेदारी बेहद मजबूत कर ली है। ऐसे में कह सकते हैं कि न्यूजीलैंड ही वो चौथी टीम होने वाली है, जो भारत से पहले सेमीफाइनल में भिड़ेगी। यानी पाकिस्तान टीम का सफर अब खत्म ही मान लीजिए। धमाकेदार जीत के साथ कीवी टीम के 10 अंक हो गए हैं और उसका नेट रनरेट भी +0.743 का हो गया है। यूजीलैंड ने श्रीलंका पर धमाकेदार जीत के बाद सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस तरह भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पहले ही नॉकआउट स्टेज में पहुंच चुकी हैं। वहीं अब कीवी टीम ने भी अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड की इस जीत ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मुकाबले सिर्फ औपचारिक बना दिए हैं। कीवी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपना नेट रन रेट बहुत बेहतर कर लिया है। अब ऐसे में पाकिस्तान और अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो असंभव काम को संभव करना होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत का सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड से कन्फर्म है। उधर साउथ अफ्रीका दूसरे सेमीफाइनल में 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार है। इन चार टीमों में से जो दो टीम निकलकर आएंगी उनमे फाइनल मुकाबला होगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

15 को पहला और 16 को होगा दूसरा सेमीफाइनल

विश्व कप 2023 के दो सेमीफाइनल 15 नवंबर और 16 नवंबर को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल पॉइंट्स टेबल की टॉपर टीम और चौथे पायदान पर रहने वाली टीम के बीच होगा। दूसरे सेमीफाइनल में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम की बीच भिड़ेगी। यानी 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल होगा। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम अगले दिन 16 तारीख को ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में भिड़ेगी।

औपचारिक रह गई पाकिस्तान और इं​ग्लैंड की लड़ाई

पाकिस्तान और अफगानिस्तान टीम सेमीफाइनल के लिए उम्मीदें एकदम ना के बराबर ही हैं। अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में एंट्री करना है तो उसे ग्रुप स्टेज में आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड 278 रन के बड़े से परास्त करना होगा। हालांकि इतने बड़े अंतर से मैच जीतने के लिए पाकिस्तान को 400 या 450 से ज्यादा का स्कोर बनाना होगा। इसके बाद दमदार गेंदबाजी भी करना होगी। क्योंकि दूसरा ऑप्शन ये भी है कि उसे 16 गेंद में 11 सदस्यों वाली इंग्लैंड की टीम के 10 खिलाड़ियों को आउट करना होगा। लेकिन उसका पिछला प्रदर्शन देखते हुए ऐसा कर पाना बेहद मुश्किल लग रहा है। दूसरा ऑप्शन यह भी है कि यदि इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम बाद में बैटिंग करती है यानी टारगेट चेज करती है, तो उसे 16 गेंदों में ही इंग्लैंड को ऑलआउट करना होगा। 284 गेंद बाकी रहते हुए मुकाबला जीतना होगा। यह तो किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। ऐसे में दोनों ही मामलों में पाकिस्तान को अब कुदरत के निजाम का ही सहारा मान सकते हैं। वहीं अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में आना है उसे दक्षिण अफ्रीका की टीम को कम से कम 438 रनों से मात देनी होगी। यह भी असंव है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अब सिर्फ औपचारिक मैच ही रह गए हैं।

Post Views: 237
Tags: Africa and AustraliaIndia and New Zealand SouthSemifinalWorld Cup 2023
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version