पुरुष रिश्वत देते हैं,महिलाओं को सोना पड़ता है!
देश में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण को लेकर भले ही कई योजनाओं को को चलाया जा रहा होए लेकिन जब तक पुरुषों मे महिला सम्मान की भावना जागृत नहीं होगी ये सब अधूरा ही है। हम बात कर हे हैं कर्नाटक के कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे की जो राज्य में कांग्रेस के प्रवक्ता भी है। उनका बयान यानी पूरी कांग्रेस का अभिमत कहा जा सकता है। दरअसल खड़गे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हर भर्ती परीक्षा में अनियमितता होने पर गरीब और हुनरमंद छात्रों को नौकरी नहीं मिल रही है। अपराधियों और बिचौलियों ने मिलकर घोटाले किये और घोटालेबाजों को पता है कि कोई घोटाला सामने आने पर भी कुछ नहीं होगा। सरकार लगभग तीन लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। यहां तक खड़गे की बात ठीक थी। उन्होंने कर्नाटक सरकार को कठघेरे में खड़ा किया लेकिन महिलाओं के सम्मान को ठेंस पहुंचाते हुए उन्होंने आपत्ति जनग बयान दिया है। देश में एक बार फिर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान सामने आया है। कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विधायक प्रियांक खड़गे ने बयान में बीजेपी नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया।
घोटालेबाजों को पता है उनका कुछ नहीं होगा-खड़गे
खड़गे का कहना है कि राज्य में सरकारी नौकरी पाने के लिए पुरुष रिश्वत देने हैं। तब जाकर नौकरी लगती है। तो वहीं युवा महिलाओं को नौकरी के लिए किसी के साथ सोना पड़ता है। बता दें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक खड़गे बेरोजगारी को लेकर भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनका यह घोर आपत्तिजनक बयान सामने आया है।। वहीं खड़गे ने भर्ती घोटालों की न्यायिक जांच के साथ ही विशेष जांच दल एसआईटी से जांच कराने की मांग की। उन्होंने सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग करते हुए कहा घोटालेबाजों को पनाह दी जा रही है। उन्होंने कहा सरकार पदों को बेचना चाहती है। युवा महिलाएं सरकारी नौकरी चाहती हैं ए तो उन्हें किसी के साथ सोना पड़ेगा।पुरुषों को सरकारी नौकरियों के लिए भारी रिश्वत देनी पड़ती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा एक मंत्री ने युवती को नौकरी के लिए अपने साथ सोने के लिए कहा था। घोटाला सामने आया तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया। खड़गे ने कहा उनके पास प्रमाण हैं।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड यकेपीटीसीएल का उल्लेख करते हुए कहा असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और सिविल इंजीनियर सहित कुल 1,492 पदों पर भर्ती की हैए लेकिन पैसे लेकर पद भरे गए। खड़गे यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि ब्लूटूथ का उपयोग कर परीक्षा लिखने वाले एक उम्मीदवार को गोकक में गिरफ्तार किया था। इसकी उनके पास जानकारी मिली है उसके अनुसार 600 पदों के लिए सौदा किया गया है। उन्होंने आशंका जर्ताअ कि सहायक अभियंता के पद के लिए 50 लाख रुपये साथ ही कनिष्ठ अभियंता के पद के लिए 30 लाख रुपये लिये गये हैं।इस सब में 300 करोड़ रुपये का गबन की भी आशंका उन्होंने जताई है। खड़गे ने राज्य सरकार पर हमला बोला और कहा कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता होने पर गरीब और प्रतिभाशाली छात्र कहां जाएं। अपराधियों और बिचौलियों को पता है कि कोई घोटाला सामने आने पर भी उनका कुछ नहीं होगा।




