जबलपूर में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर महिला ने लगाया ससुराल वालों को चुना

जबलपूर में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर महिला ने लगाया ससुराल वालों को चुना

जबलपुर में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ससुराल वालों को लाखों रुपए का चूना लगा दिया जबलपुर में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ससुराल वालों को लाखों रुपए का चूना लगा दिया। इतना ही नहीं नकली सोना घर पर रखकर असली सोने के जेवरात गायब कर दिए। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ित ने मदन महल थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

पूजा के प्यार में डूबा पति जाल में फंस गया
सिवनी जिले के धूमा में रहने वाले रूद्र प्रताप मिश्रा राजस्व निरीक्षक के पद पर थे। 2021 में उनके इकलौते बेटे आदित्य मिश्रा का विवाह नरसिंहपुर निवासी पूजा दुबे से हुआ था। शादी के कुछ माह तक सबकुछ ठीक था। इस बीच पूजा के बॉयफ्रेंड आकाश नेमा का आना-जाना शुरू हो गया। पूजा उसे अपना मुंहबोला भाई बताती थी। पूजा ने पति और ससुर पर दबाव बनाया कि आकाश की अधिकारियों से अच्छी पहचान है। वह उसकी शिक्षा विभाग में नौकरी लगवा देगा। इतना ही नहीं पति आदित्य की भी पटवारी में नौकरी लगवाने की बात की। इसके लिए ससुर रूद्र प्रताप ने जब पैसे देने से मना किया तो पूजा ने पति आदित्य को मना लिया।

आदित्य ने इसके बाद पिता को बिना बताए 17 अगस्त 2022 से लेकर 7 जुलाई 2024 तक आकाश नेमा के खाते में 38 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इस बीच आकाश का आदित्य के घर पर लगातार आना-जाना बना रहा। आकाश ने आदित्य को कुछ फोटोग्राफ दिखाते हुए बताया कि इन सभी की शासकीय विभाग में उसने नौकरी लगवाई है। आदित्य ने बताया कि वह जब भी घर आता तो कहता कि बस कुछ दिन और फिर दोनों की नौकरी लगने वाली है।

Exit mobile version