Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

एक देश एक चुनाव…बढ़ता सियासी तनाव…विपक्ष ने लगाया शाह पर बाबा साहब अंबेडकर के अपमान का आरोप…मांगा इस्तीफा..

DigitalDesk by DigitalDesk
December 18, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Winter session of Parliament Political uproar Home Minister Amit Shah Congress President Kharge
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संसद के शीतकालीन सत्र में सियासत और हंगामा जारी है। वर्तमान सत्र संभवतः अपने अंतिम हफ्ते में पहुंच चुका है। लोकसभा में एक दिन पहले मंगलवार 17 दिसंबर को वन नेशन वन इलेक्शन से संबंधित बिल पेश किया गया था। जिसे संसद में आसानी से स्वीकार कर लिया गया। इसके साथ ही बिल को अब जेपीसी के हवाले कर दिया गया है। वहीं संविधान को अंगीकार किए जाने की 75वें साल पर राज्यसभा में संविधान पर दो दिनों की बहस कराई गई थी। जिस पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार की शाम को बहस पर जवाब दिया। अब विपक्ष ने अमित शाह पर बाबा अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया है। साथ ही शाह से पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

  • खरगे ने की शाह के इस्तीफे की मांग
  • बीजेपी आरएसएस संविधान के खिलाफ—खरगे
  • ‘इन्होंने संविधान की प्रतियां जलाईंं थीं’
  • ​विपक्ष का सरकार पर आरोप
  • ‘तलाशे जा रहे तानाशाही लगाने के बहाने’
  • बाबा साहब को लेकर दिये बयान पर माफी मांगें शाह—विपक्ष

विपक्ष ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संविधान निर्माता बाबा साहब को लेकर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की है। विपक्षी गठबंधन के सभी सांसदों ने आज बुधवार 18 दिसंबर को संसद की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले ही बाबा साहब की तस्वीर लेकर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। विपक्ष की ओर से बाबा साहब के अपमान का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय मंत्री शाह से माफी मांगने की मांग करते हुए नारेबाजी की।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

लोकसभा में मंगलवार को पेश किये गये वन नेशन वन इलेक्शन लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान से जुड़े बिल पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। संसद ने यह बिल आसानी से स्वीकार करते हुए बिल को जेपीसी के पास भेज दिया है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि शाह ने बाबा अंबेडकर का अपमान किया है। कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग करती है।

वहीं संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहब के प्रति श्रद्धा का भाव प्रकट किया है। संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने कहा कि सदन में मौजूद सभी लोगों ने बहुत अच्छी तरह से यह सुना है कि गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा का भाव प्रकट किया था। अपमान तो कांग्रेस ने किया है। बाबा साहब का अपमान कांग्रेस ने किया और उन्हें भारत रत्न नहीं दिया गया। बाबा साहब को कांग्रेस ने चुनाव में हराने का भी काम किया है। रिजिजू ने कहा बार-बार कांग्रेस बाबा साहब को अपमानित करने का काम करती रही है। उन्होंने कहा बाबा साहब बौद्ध थे और वे भी बौद्ध हैं। उनके बताए मार्ग पर हम चलते हैं, कांग्रेस या विपक्षी नहीं। यह लोग केवल ढोंग करते हैं।

राज्यसभा में भी आंबेडकर के नाम पर हंगामा

विपक्ष ने राज्यसभा में भी संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर अमित शाह के बयान पर हंगामा किया। राज्यसभा में विपक्ष की ओर से किये जा रहे हंगामे पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर हम सबके लिए वंदनीय हैं, सम्माननीय हैं और अनुकरणीय हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 650
Tags: #Political uproar #winter session of ParliamentCongress President KhargeHome Minister Amit Shah
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version