Monday, March 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

हंगामे के साथ एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू…ट्रैक्टर पर सवार हुए कांग्रेस विधायक…कमलनाथ ने लगाया से बढ़ा आरोप

DigitalDesk by DigitalDesk
December 16, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Winter session of MP Assembly started with uproar Congress MLA ride on tractor
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। सोमवार 16 दिसंबर को सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जहां रेडक्रास चौराहे पर ​लगी शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधानसभा के घेराव के ​लिए कूच किया तो वहीं कांग्रेसी विधायकों ने सदन के बाहर खाद की कमी के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया।

  • ट्रैक्टर से विधानसभा के लिए निकले कांग्रेस विधायक
  • किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • सरकार पर किसान विरोधी होने के लगाए आरोप
  • टैक्टर से विधानसभा जा रहे कांग्रेसी विधायकों को रास्ते में रोका
  • पुलिस और विरोध कर रहे विधायकों में हुई तीखी बहस
  • पुलिस ने रोका तो पैदल ही विधानसभा के लिए निकले विधायक

2 विधायकों ने ली शपथ

बता दें विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार 16 दिसंबर को वंदे मातरम के साथ की गई। इसके बाद विधानसभा के उप चुनाव में जीत कर आए सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। नए विधायक बुधनी से बीजेपी विधायक रमाकांत भार्गव, छिदंवाड़ा जिले की अमरवाड़ा से बीजेपी विधायक कमलेश प्रताप शाह को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शपथ दिलाई। बता दें इस बीच कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी विधायकों ने खाद और बीज की किल्लत को लेकर सदन के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। कांग्रेस विधायकों का कहना था कि यह सरकार एक साल में किसानों को खाद-बीज उपलब्ध नहीं करा सकी है। जब कांग्रेस के विधायक किसानों की आवाज बन रहे हैं तो सरकार दमनकरते हुए हमें रोक रही है।

Related posts

भारत ने रचा इतिहास: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर बना तीसरी बार चैंपियन

भारत ने रचा इतिहास: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर बना तीसरी बार चैंपियन

March 9, 2026
Iran war International oil prices are rising rapidly

ईरान युद्ध के बीच तेल कीमतों पर बोले ट्रंप… “दबाव कम करने के लिए कदम उठाने को तैयार”

March 8, 2026

कांग्रेसियों का कहना था कि वे डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ती रहेगी। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों को सरकार की ओर से पर्याप्त खाद बीज मिल रहा है।मध्य प्रदेश में कांग्रेस को दरअसल खाद बीज नहीं मिल रहा है। इसलिए कांग्रेसी सूखते जा रहे हैं और इस तरह के आंदोलन कर वे अपने आप को हरा-भरा रखना चाहते हैं। लेकिन अब मध्यप्रदेश में यह यहां संभव नहीं है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कई गुटों में बंटी कांग्रेस अपने-अपने नेताओं और आकाओं को खुश करने के लिए इस तरह के प्रदर्शन करने पर मजबूर है।

कमलनाथ बोले- MP में घोटाला ही घोटाला

इधर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पहले दिन विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। कमलनाथ ने कहा मध्य प्रदेश घोटाले का प्रदेश बन गया है। प्रदेश में हर योजना में घोटाला ही हो रहा है। जिधर देखो उधर मध्यप्रदेश में घोटाला ही घोटाला नजर आता है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस दौरान कहा कि प्रदेश घोटाले का प्रदेश बन गया है।प्रदेश की हर सरकारी योजना में घोटाला हो रहा है। जिधर देखें उधर केवल घोटाला ही नजर आता है।

ट्रैक्टर पर सवार कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने उतारा

बता दें विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसी विधायकों ने एक ट्रैक्टर में सवार होकर विधानसभा की ओर कूच किया। उनके हाथ में खाद की बोरियां थीं। लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ते में ही उन्हें रोक दिया। कांग्रेसी इस दौरान जय जवान-जय किसान का नारा लगाकर विरोध करते नजर आए। वहीं मौके पर मौजूद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कांग्रेस विधायकों को सदन में जाने से रोका जा रहा है। ट्रैक्टर पर सवार कांग्रेसी विधायकों को रोके जाने के बाद वे पैदलमार्च करते हुए विधानसभा पहुंचे।

Post Views: 428
Tags: #started with uproar #Congress MLA ride on tractor#Winter session of MP Assembly
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version