क्या आईपीएल में खेल पाएंगे वैभव सूर्यवंशी…
24 और 25 नवंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2025 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को खरीदा गया। इसमें कई बड़े नाम भी शामिल थे, जिनपर बड़ी बोली लगी। वही कुछ खिलाडी ऐसे भी रहे जो इस ऑक्शन में अनसोल्ड गए, इन्हे कोई खरीदार नहीं मिला। इन्हीं सब के बीच एक 13 साल के खिलाडी ने इतिहास रच दिया।
करोड़पति बने 13 साल के वैभव
30 लाख बेस प्राइस वाले 13 साल के इंडियन अनकैप्ड प्लेयर वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपए खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया। वैभव के लिए दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स के बीच बिडिंग में कड़ी टक्कर रही लेकिन अंत में रॉयल्स वैभव पर अपना हाथ जमाने में कामियाब रही। इसके साथ ही वैभव आईपीएल में खेलने वाले सबसे यंग खिलाडी भी बन जाएंगे।
पिता ने बताई बेटे के संघर्ष की कहानी
संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि उनके बेटे ने पांच साल की उम्र में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। इसके बाद उसने रणजी ट्रॉफी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद उसने भारतीय अंडर 19 टीम में जगह बनाई। संजीव सूर्यवंशी ने बताया, “हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसमें आर्थिक तंगी भी शामिल थी। जब वैभव पांच साल का था, तो मैं उसे अपने घर के दरवाजे पर क्रिकेट की प्रैक्टिस कराता था। 7 साल की उम्र में वैभव का दाखिला समस्तीपुर स्पोर्ट्स एकेडमी में कराया गया। यहां कोच बृजेश झा ने उसे कड़ी मेहनत से ट्रेनिंग दी।” इसके बाद संजीव सूर्यवंशी अपने बेटे को हफ्ते में तीन दिन स्कूटर पर बिठाकर पटना एकेडमी में ट्रेनिंग के लिए ले जाते थे। इसी संघर्ष और लगन का नतीजा है कि वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए। संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने उनके बेटे की प्रतिभा को पहचान लिया और उसे कम उम्र में ही राज्य स्तर पर खेलने का मौका दिया।
क्या खेल पाएंगे वैभव आईपीएल
इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए न्यून्तम आयु बनाई है। इंटरनेशनल टीम में खेलने के लिए खिलाडी की उम्र कम से कम 15 वर्ष होनी चाहिए। मगर आईपीएल में उम्र की कोई बाध्यता नहीं है। यह पूरी तरह से फ्रैंचाइज़ पर निर्भर करता है की वे उम्र के खिलाडी को अपनी टीम में खिलाते है।





