Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

क्या 2024 की हार जीत तय करेगी जातिगत गणना,क्यों बना सियासी मुद्दा, क्या हैं इसके मायने?

DigitalDesk by DigitalDesk
May 5, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
caste count
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में जातिगत जनगणना के मुद्दे पर नीतीश सरकार को बड़ा झटका लगा है। पटना हाईकोर्ट ने जातिगत जनगणना पर रोक लगा दी है। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस वी चन्द्रन की बेंच ने ये फैसला सुनाते हुए अब तक का डाटा सुरक्षित रखने के ​भी आदेश दिए है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 3 जुलाई को होगी। दरअसल केंद्र सरकार जातीय गत जनगणना के पक्ष में नहीं है। आखिर ऐसा क्यों? क्या ये मुद्दा ही 2024 में हार-जीत तय करेगा? जातीय जनगणना होती कैसे है? क्या आरक्षण में इसके बाद बदलाव होगा?।

  • पटना हाईकोर्ट ने लगाई जातिगत गणना पर रोक
  • केन्द्र सरकार कर रही जातिगत गणना का विरोध
  • इसका सबसे अधिक लाभ नीतिश और तेजस्वी को
  • दोनों के लिए आसान होगा 2024 की राह

माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक हो जाते हैं तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उनके डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सबसे बड़ा फायदा हो सकता है। क्योंकि दोनों ही नेताओं की पार्टियां बिहार में जाति की राजनीति करने के लिए ही पहचानी जाती हैं। इसके विपरीत संवेदनशील जातिगत जनगणना के आंकड़े मंडल और कमंडल की राजनीति के एक नए दौर को भी हवा दे सकते हैं। वहीं बिहार सरकार की ओर से ये भी कहा गया है कि गैर-एससी और गैर-एसटी से जुड़े आंकड़ों के ना होने से ओबीसी की जनसंख्या का सही अनुमान लगाना मुश्किल है। साल 1931 में हुई जनगणना के मुताबिक ओबीसी की आबादी 52 फीसदी आंकी गई थी। वहीं, जातिगत जनगणना की मांग करने वाले ये भी तर्क दे रहे हैं कि एससी और एसटी को उनकी आबादी के आधार पर आरक्षण दिया गया था। वहीं, ओबीसी की सही संख्‍या पता नहीं होने के कारण उन्‍हें फायदा नहीं मिल पाया। लिहाजा, कोटा को संशोधित करने के लिए जाति आधारित जनगणना जरूरी है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सियासी दल कर हैं बिहार में जातिगण गणना की मांग

बता दें बिहार में ज्‍यादातर राजनीतिक दल जातीय जनगणना की लंबे समय से मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि जातीय जनगणना होने से राज्‍य में रहने वाले दलित और पिछड़ा वर्ग के लोगों की सही संख्या पता चल जाएगी। ऐसे में बिहार विधानसभा और विधान परिषद में 18 फरवरी 2019 के बाद 27 फरवरी 2020 को जातीय जनगणना कराने से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया गया। इस प्रस्‍ताव को राजद, जदयू समेत सभी दलों ने समर्थन दे दिया था। हास्यास्पद बाद ये है कि उस समय बीजेपी ने भी बिहार सरकार के इस फैसले का समर्थन किया था, जबकि अब केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार बिहारी बाबू के फैसले का विरोध कर रही है।

किस तरह के पूछे थे सवाल

बिहार में जातिगत जनगणना के पहले चरण में सर्वे किया गया। आंकड़े जुटाए गए। राज्य में घरों की गिनती शुरू की गई। शुरुआत पटना के वीआईपी इलाकों से हुई थी। पहले चरण में सभी मकानों को स्थायी नंबर दिया गया था। जबकि दूसरे दूसरे चरण में जाति और आर्थिक जनगणना पर काम किया जा रहा है। जिसमें संबंधित लोगों से उनकी शिक्षा, आय के साधन, परिवार में कमाऊ सदस्‍यों की संख्‍या, किस काम में दक्षता, नौकरी, आश्रितों की संख्‍या, गाड़ी, मोबाइल, मूल जाति, उपजाति, उप की उपजाति, गांव में जातियों की संख्या अरैी जाति प्रमाणपत्र से संबंधित सवाल पूछे हैं। बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग को जातीय और आर्थिक जनगणना कराने की जिम्मेदारी दी गई। इसके लिए जिला स्तर पर कलेक्टर को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया।

नागरिकों की निजता का उल्लंघन

जातिगत जनगणना के खिलाफ कोर्ट गए याचिकाकर्ता का तर्क है कि सरकार को जातिगत जनगणना कराने का कोई अधिकार नहीं। याचिकाकर्ता ने कहा कि उचित कानूनी आधार के बिना लोगों को अपनी जाति प्रकट करने के लिए मजबूर करना सही नहीं है। यह नागरिकों की निजता का भी उल्लंघन है। वहीं सरकार ने जातिगत जनगणना के पक्ष में कहा है कि किस जाति की जनसंख्या कितनी है और उनकी आर्थिक स्थिति क्या है। पता लगाने के लिए जाति गणना कराई जा रही है। एक जाति जनगणना आपत्तियों के प्रावधान की सुविधा प्रदान करेगी।

बांग्लादेशी-रोहिंग्या पर बीजेपी का सवाल

वहीं बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव जाति गणना के नाम पर मिले। इससे पहले तेजस्वी यादव ने बिहार में जाति गणना नहीं होने पर पैदल मार्च करने की बात कही थी। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने निजी तौर पर मुलाकात की। कहा जाता है कि जातीय जनगणना के बहाने राजद और जदयू साथ आ गए। केंद्र ने बिहार में जातिगत जनगणना कराने से इनकार कर दिया है। जबकि बीजेपी बिहार में जाति का समर्थन कर रही है। हालाँकि उनके पास बांग्लादेशी और रोहिंग्या के संबंध में कुछ प्रश्न हैं। जिनका सरकार ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया है।

Post Views: 194
Tags: ban on caste censusCaste census in BiharChief Justice V ChandranNitish governmentPatna High Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version