Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार विधानसभा चुनाव: जल्द होगा तारीखों का ऐलान..दशहरे के बाद दौरे पर जाएगी आयोग की टीम

DigitalDesk by DigitalDesk
September 22, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Will the assembly election dates be announced soon Will a team led by the Chief Election Commissioner visit Bihar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव: जल्द होगा तारीखों का ऐलान..दशहरे के बाद दौरे पर जाएगी आयोग की टीम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की एक टीम दशहरे के तुरंत बाद बिहार का दौरा करने वाली है। इस यात्रा का मकसद चुनावी तैयारियों की समीक्षा करना और कार्यक्रम को अंतिम रूप देना है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

दशहरे के बाद आयोग की टीम का दौरा

सूत्र बताते हैं कि चुनाव आयोग की टीम अक्टूबर के पहले हफ्ते के अंत तक बिहार पहुंचेगी। दौरे में सुरक्षा व्यवस्थाओं, मतदाता सूची, EVM और वीवीपैट की उपलब्धता, चुनाव अधिकारियों की तैनाती और प्रशासनिक तैयारियों की बारीकी से जांच की जाएगी। टीम स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेगी। इस दौरे के बाद आयोग चुनावी तारीखों को लेकर अंतिम निर्णय लेगा। संभावना जताई जा रही है कि दिवाली से पहले चुनाव की तारीखों की घोषणा हो जाएगी।

3 चरणों में हो सकता है मतदान

सूत्रों के अनुसार बिहार में 5 से 15 नवंबर के बीच तीन चरणों में मतदान कराया जा सकता है। इससे पहले आयोग को यह सुनिश्चित करना होगा कि छठ पूजा (25–28 अक्टूबर) जैसे बड़े त्योहार के बाद ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो। राज्य की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव परिणाम इसी तारीख से पहले घोषित करना अनिवार्य है।

30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। 30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद उम्मीदवारों के नामांकन और अन्य प्रक्रियाओं का रास्ता साफ हो जाएगा। चुनाव आयोग पहले ही बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) का प्रशिक्षण शुरू कर चुका है। अब तक 280 से अधिक एजेंट इसमें भाग ले चुके हैं।

त्योहारों को देखते हुए रणनीति

चुनाव आयोग बिहार में त्योहारों की अहमियत को देखते हुए शेड्यूल तय करने पर जोर दे रहा है। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के दौरान मतदान टालकर आयोग चाहता है कि मतदाता बिना किसी बाधा के चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो सकें। संकेत साफ हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना अक्टूबर मध्य तक जारी हो सकती है। मतदान नवंबर के पहले और दूसरे हफ्ते में संपन्न कराने की तैयारी है, ताकि 22 नवंबर तक नई विधानसभा गठित हो सके। दशहरे के बाद CEC के नेतृत्व में आयोग का दौरा इस दिशा में अंतिम कदम साबित हो सकता है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 340
Tags: #Bihar Assembly Elections#Commission team to tour after Dussehra#Dates to be announced soon
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version