शुभमन गिल ODI सीरीज से भी होंगे बाहर? कप्तानी की रेस में KL राहुल सबसे आगे

Will Shubman Gill be ruled out of the ODI series as well KL Rahul leads the race for captaincy

शुभमन गिल ODI सीरीज से भी होंगे बाहर? कप्तानी की रेस में KL राहुल सबसे आगे

टीम इंडिया के लिए बड़ी चिंता की खबर! गुवाहाटी टेस्ट से बाहर हुए कप्तान शुभमन गिल की गर्दन की चोट अब और गंभीर मानी जा रही है। ताज़ा मेडिकल अपडेट के मुताबिक, गिल का साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना लगभग नामुमकिन दिख रहा है। टी20 सीरीज में उनका खेलना भी संदेह के घेरे में है।

भारत–साउथ अफ्रीका व्हाइट-बॉल सीरीज शेड्यूल
ODI सीरीज

1st ODI – 30 नवंबर, रांची

2nd ODI – 3 दिसंबर, रायपुर

3rd ODI – 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम

T20 सीरीज

1st T20 – 9 दिसंबर, कटक

2nd T20 – 11 दिसंबर, मुल्लांपुर

3rd T20 – 14 दिसंबर, धर्मशाला

4th T20 – 17 दिसंबर, लखनऊ

5th T20 – 19 दिसंबर, अहमदाबाद

कौन संभालेगा कप्तानी?

गिल के बाहर होने की स्थिति में KL राहुल सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं। राहुल की कप्तानी में हालिया प्रदर्शन भी दमदार रहा है। अक्षर पटेल और ऋषभ पंत भी विकल्प हैं, लेकिन चयनकर्ता राहुल पर अधिक भरोसा जता सकते हैं। रोहित शर्मा का नाम भी संभावित विकल्पों में है, हालांकि फिलहाल चयनकर्ताओं का फैसला देखना होगा।

टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी

कई सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध नहीं। हार्दिक पंड्या अभी भी पूरी तरह फिट नहीं। वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर कम से कम दो महीने मैदान से दूर।। जसप्रीत बुमराह का खेलना वर्कलोड मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा।

कोहली-रोहित की वापसी तय

विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे टीम का हिस्सा रहने तय माने जा रहे हैं। पेस अटैक में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा शामिल हो सकते हैं।

टी20 टीम में बड़े बदलाव नहीं

टी20 में अधिकांश खिलाड़ी वही होंगे जो ऑस्ट्रेलिया सीरीज में थे। सूर्यकुमार यादव कप्तान रहेंगे।विकेटकीपिंग के लिए संजू सैमसन और जितेश शर्मा के नाम लगभग तय। यदि गिल फिट नहीं हुए तो यशस्वी जायसवाल को प्रमोट किया जा सकता है, और ओपनिंग में संजू सैमसन फिर ऊपर आ सकते हैं।

Exit mobile version