Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

क्या पुतिन करेंगे यूक्रेन पर परमाणु हमला!

रूस ने न्यूक्लियर फोर्सेज को ट्रायल के लिए उतारा

DigitalDesk by DigitalDesk
October 27, 2022
in मुख्य समाचार
0
क्या पुतिन करेंगे यूक्रेन पर परमाणु हमला!

Will Putin do a nuclear attack on Ukraine?

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्या पुतिन करेंगे यूक्रेन पर परमाणु हमला!

न्यूक्लियर वॉर के मुहाने पर रूस यूक्रेन युद्ध

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

रूस ने न्यूक्लियर फोर्सेज को ट्रायल के लिए उतारा

रूस- यूक्रेन के बीच 8 माह से जारी  जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने एक दिन पहले सामरिक परमाणु बल का अभ्यास देखा। जिसमें बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के प्रक्षेपण शामिल थे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के रणनीतिक प्रतिरोध बलों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया जो परमाणु युद्ध के खतरों का जवाब देने के लिए हर वक्त तैनात रहता है। यूक्रेन और रुस के बीच युद्ध में परमाणु हमलों की चेतावनी और  पुतिन के इस कदम से दुनियाभर के देशों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर,यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर युद्ध में ईरानी ड्रोन करने का आरोप लगाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस ने लगभग 400 ड्रोन का इस्तेमाल किया है। वहीं अमेरिका ने एक बार फिर रूस को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर चेताया और कहा है कि यह अविश्वसनीय रूप से एक गंभीर गलती होगी। बता दें बाइडेन प्रशासन ने पहले कहा था कि रूस ने नोटिस दिया है कि वह अपनी परमाणु क्षमताओं का नियमित अभ्यास करना चाहता है। जबकि यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा ऑपरेटर ने दावा किया कि उसका पड़ोसी यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कुछ गुप्त काम कर रहा है।

पुतिन बना रहे वॉर रूम में यूक्रेन की तबाही का प्लान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने सामरिक परमाणु बल के अभ्यास का निरीक्षण किया। जिसमें बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के प्रक्षेपण आदि शामिल थे। क्रेमलिन ने ये जानकारी दी। यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में रूस के इस अभ्यास को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। रूस के रक्षा मंत्री सेर्गेई शोईगु ने बताया कि रूस पर परमाणु हमला होने की स्थिति में रूस की ओर से बड़े पैमाने पर परमाणु हमला करने का अभ्यास किया गया।

तबाही लेकर आएगा परमाणु हमला

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को करीब 8 महीने पूरे हो गए हैं। इन 8 महीनों में रूसी सेना ने यूक्रेन के कई बड़े शहरों को बर्बाद कर दिया। इस युद्ध में अब तक दोनों ही देशों के लाखों सैनिक अपनी जान गवां चुके हैं। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वो सीमा की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए तैयार हैं। बता दें रूस के राष्ट्रपति ने सितंबर में भी एक बयान दिया था जिससे में यूक्रेन के साथ साथ पश्चिम देशों की भी चिंता बढ़ा दी है। इस बयान के बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि पुतिन यूक्रेन पर छोटे या सीमित दायरे वाले टैक्टिकल परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। परमाणु का इस्तेमाल किसी देश को कितना नुकसान पहुंचा सकता है। इस बात से दुनिया पूरी तरह रूबरू है। बता दें साल 1945 में जापान परमाणु हमला झेल चुका है। लेकिन उस घटना की दहशत आज भी लोगों के मन में है वो आज भी उस दिन को याद कर सहम जाते हैं।

हिरोशिमा और नागासाकी पर हुआ था परमाणु हमला

1945 में जब दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला किया था। तब चंद मिनटों में उस देश के हजारों.लाखों लोगों की मौत हो गई थी। हमले के सालों बाद भी लोग मरते रहे। ऐसे में पुतिन की इस धमकी के बाद लोगों के मन में ये सवाल आ रहा होगा कि अगर 1945 का परमाणु युद्ध इतनी बड़ी तबाही का कारण बना था तो दशकों बाद नई तकनीक से लैस परमाणु हमला कितना घातक हो सकता है। वैज्ञानिकों की माने तो रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला करता है या ऐसी स्थिति बनती है तो ये विस्फोट कुछ और नहीं बल्कि तबाही लेकर आएगा।

बाइडेन दे चुके हैं चेतावनी

अमेरिकी राश्ट्र्पति बाइडेन ने पिछले दिनों व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा वे बस इतना ही कहना चाहते हैं कि अगर रूस सामरिक परमाणु हथियार का इस्तेमाल करता है तो वह अविश्वसनीय रूप से गंभीर गलती करेगा। यहां बाइडेन इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या रूस डर्टी बम या परमाणु हथियार तैनात करने की तैयारी कर रहा है। बाइडेन ने जोर देकर कहा कि वे आपको गारंटी नहीं दे रहे हैं कि यह अभी तक एक फाल्स फ्लैग ऑपरेशन है। उन्हें नहीं पता लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह एक गंभीर गलती होगी।

24 फरवरी को रूस यूक्रेन जंग की शुरुआत

अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव के बाद भी 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर  हमला कर दिया था। रूस को उम्‍मीद थी कि वह यूक्रेन जंग को थोड़े दिनों में समाप्‍त कर देगा। लेकिन न तो यूक्रेन हार मानता दिख रहा है। और न ही रूस पीछे हटता दिख रहा है। 90 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन से जान बचाकर पड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं। इस बीच गेहूं, क्रूड आयल और गैस सहित कई जरूरी चीजों की आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हुई है। इस जंग ने कई देशों के रणनीतिक समीकरण को बदल कर रख दिया है।

Post Views: 149
Tags: ballistic and cruise missileslaunchesnuclear force exercisesnuclear warRussian President Vladimir PutinUkrainian President Volodymyr ZelenskyUSWill Putin do nuclear attack on Ukraine? Russia-Ukraine war
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version