क्या बिखर जाएगी चिराग पासवान की पार्टी बीजेपी के संपर्क में चिराग के तीन सांसद!

क्या बिखर जाएगी चिराग पासवान की पार्टी बीजेपी के संपर्क में चिराग के तीन सांसद!

खुद को पीएम मोदी का हानुमान बताने वाले चिराग पासवान की पार्टी विखरने वाली है ऐसा RJD के नेताओ का दावा है RJP विधायक मुकेश रोशन बड़ा दावा करते हुए कहा है की चिराग पासवान की पार्टी के तीन सांसद बीजेपी के समंर्पक में है खबर ये भी है की बीजेपी उनकी पार्टी में सेंधमारी करना चाहती है

पार्टी में सेंधमारी करना बीजेपी की आदत
RJD के विधायक मुकेश राशन ने कहा की पार्टी में सेंधमारी करना और उनके नेताओ को तोड़ना बीजेपी की आदत रही है अपने सहयोगी दलो को तोड़ने का काम करती है बीजेपी इससे पहले वीआईपी के तीन विधायक को तोड़ा गया था. चिराग पासवान की पार्टी के 5 सांसद तोड़े गए थे. नीतीश कुमार की पार्टी को भी तोड़ने का पूरा प्रयास किया गया अब फिर से चिराग पासवान निशाने पर हैं.

चिराह ने खोला राज
पटना पहुंचते ही चिराग पासवान ने कहा है की हमारे सभी सांसद एकसाथ और एकजूट है ये सभी आरोप जो लगाए जा रहै वो मात्र एक अफवाह है सांसदों ने खुद बता दिया है कि ये खबर पूरी तरह से गलत है. चिराग ने कहा- कभी मेरी पार्टी टूटी थी, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. अब मेरी पार्टी टूटने वाली नहीं है. जिन सांसदों के टूटने की बात कही जा रही है, उन्होंने खुद मुझे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है. विपक्ष के लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनकी मंशा कभी सफल नहीं होने वाली है.

प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version