Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

क्यों कहा शिवराज पाटिल ने गीता में भी है जिहाद

कृष्ण ने पढ़ाया था अर्जुन को जिहाद का पाठ!

DigitalDesk by DigitalDesk
October 21, 2022
in दिल्ली, राजनीति
0
क्यों कहा शिवराज पाटिल ने गीता में भी है जिहाद

Why Shivraj Patil said Jihad in Gita too

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्यों कहा शिवराज पाटिल ने ‘गीता में भी है जिहाद’

कृष्ण ने पढ़ाया था अर्जुन को जिहाद का पाठ!

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

कांग्रेस नेता पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने भगवत गीता को लेकर एक विवादित बयान दिया है। बयान अब सुर्खियों में आ गया है। विरोध के साथ पाटिल की जमकर आलोचना हुई। दरअसल किताब के विमोचन के दौरान शिवराज पाटिल ने कह दिया है कि जिहाद सिर्फ कुरान में नहीं है। बल्कि गीता में भी जिहाद है। जीजस में भी जिहाद है। अब शिवराज पाटिल का यह बयान कांग्रेस और उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। इस एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है।

ऐसा क्या कहा शिवराज पाटिल ने

शिवराज पाटिल ने कहा है कि जिहाद सिर्फ कुरान में नहीं बल्कि गीता और जीसस में भी जिहाद है। जब स्वस्छ विचार तमाम कोशिशों के बाद भी कोई समझता नहीं। तब शक्ति का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि  महाभारत में जो गीता का भाग है। उस मे भी जिहाद है। महाभारत में श्रीकृष्ण ने भी अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया था। इतना ही नहीं शिवराज पाटिल यह भी कह रहे हैं कि ईसाइयों ने भी लिखा है कि वे सिर्फ शांति स्थापित करने के लिए नहीं आए हैं। बल्कि साथ में तलवारें भी लाए हैं। यानि कि अगर सबकुछ समझने के बावजूद भी कोई हथियार लेकर आ रहा है। आप भाग नहीं सकते हैं। बता दें कि शिवराज पाटिल मोहसिना किदवई की किताब का विमोचन करने दिल्ली आए थे। उनके मुताबिक मोहसिना की किताब में भी इन सभी बातों का विस्तार से जिक्र किया गया है।

कांग्रेस साफ करे किसके बयान अधिकारिक हैं

शिवराज पाटिल के विवादित बयान पर अब बीजेपी भड़क उठी है। बीजेपी महासचिव दुष्यंत गौतम ने शिवराज के बयान पर हमला बोलते हुए कांग्रेस  को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहाए कांग्रेस के नेता अकसर इस तरह के बयान देते रहे हैं। दुष्यंत गौतम ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा ये तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। जवाहरलाल नेहरू किताब से लेकर अब तक किस तरह तरह के विवादित बयान इनकी तरफ से आए हैं ये सबने देखा है। उन्होंने कहाए शिवराज गीता में जिहाद की बात करते हैं। गीता सार में अर्जुन को श्रीकृष्ण ने सही राह दिखाकर उनकी दुविधा को दूर किया था। गीता सार में किसी तरह से जिहाद की बात नहीं है। दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस को साफ करना चाहिए कि किस नेता की राय अधिकारिक राय है। क्या राहुल गांधी और सोनिया गांधी की राय भी अधिकारिक है या नहीं उनके नेता विवादास्पद बयान देते हैं और बाद में कह देते हैं कि ये उनकी निजी राय है।

Post Views: 215
Tags: BJP General Secretary Dushyant GautamCongressGeetaJihadShivraj Patil
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version