Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

अमित शाह के निशाने पर क्यों आ गए जगन मोहन रेड्डी ? ये है पूरा मामला

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस की सरकार है

DigitalDesk by DigitalDesk
June 13, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
अमित शाह के निशाने पर क्यों आ गए जगन मोहन रेड्डी ? ये है पूरा मामला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं। उनके सियासी कदमों की आहट से विरोधी भी चौकन्ना हो जाते है। यही वजह है कि अमित शाह के राजनैतिक दांव पेंच का कई बार विरोधियों को भी तोड़ नहीं मिलता है। इस बार शाह के निशाने पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी है। उन पर शाह लगातार हमले कर रहे हैं। जब भी जहां मौका मिलता है उनको घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इस बार उन्होंने आंध्र प्रदेश के वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम पर खूब निशाना साधा। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर ये मामला क्या है ?

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस की सरकार है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आंध्रप्रदेश में न विकास हुआ है और न ही जनसुविधाओं में कोई इजाफा हुआ है। बीतेे सालों में यहां विकास की नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की गंगा बही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां आम आदमी से लेकर किसानों तक की हालत खराब है। शाह ने कहा कि ‘यहां जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में सरकार चल रही है। इस सरकार ने गत चार साल में भ्रष्टाचार और स्कैंडल के अलावा कुछ नहीं किया है।’ शाह ने दावा करते हुए कहा कि किसानों की जिस तरह से दुर्दशा हो रही है वो शर्मनाक है लेकिन यहां के मुख्यमंत्री को कोई शर्म नहीं आती है। बदहाल किसान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आंध्र प्रदेश किसान आत्महत्या के मामले में तीसने नंबर पर है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

एनडीए सरकार की गिनाई उपलबिधयां

गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र की एनडीए सरकार की पिछले नौ सालों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया है। आतंक की फैक्ट्री पाकिस्तान से प्रेरित आतंकियों की देश में हमले की आदत पड़ गई थी। इसी आदत के चलते उन्होंने उरी व पुलवामा जैसी घटना को अंजाम दिया। फिर भारत ने पाकिस्तान में घुसकर जवाबी कार्रवाई की और सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर उन्हें जवाब दिया।

दुनिया में बढ़ा भारत का सम्मान

शाह ने कहा कि आज भारत को पूरी दुनिया बड़े ही सम्मान की नजर से देखती है। हमें गर्व से कह सकते हैं कि आज हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री दुनियां में कही जाते हैं, वही मोदी-मोदी के नारों से उनका स्वागत होता है। यह आंध्र प्रदेश सहित 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। एनडीए सरकार के 9 साल पूरे होने पर वेल्लोर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि बीते 9 सालों में कहीं कोई भ्रष्टाचार का आरोप एनडीए सरकार नहीं लगा है जबकि पिछले वर्षों में 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व में रही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में लाखों करोड़ रुपये के घोटाले हुए।

इसलिए साधा निशाना

अगले साल आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। यहां भाजपा हर हाल में अपनी जड़े मजबूत करना चाहती है। इसके लिए पिछले कई सालों पर भाजपा लगातार अपनी पैठ बनाने के लिए काम कर रही है। ऐसे में भाजपा ने यहां की वाइएसआर कांग्रेस सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। आने वाले समय में भाजपा पूरी ताकत के साध आंध्र प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करने के लिए कोशिश करेगी। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरु हो गई हैं।

Post Views: 158
Tags: Andhra Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version