मुल्लांपुर स्टेडियम में टीम इंडिया अपना पहला इंटरनेशनल मैच हार गई। साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी-20 में भारत को 51 रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 213 रन बनाए, जबकि टीम इंडिया 162 पर ढेर हो गई। इस हार के बाद भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी पर भी चर्चा तेज हो गई है। शुभमन गिल को उपकप्तान बनाए जाने के बाद से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सफल ओपनिंग पार्टनरशिप टूट गई है। इतना ही नहीं, संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका भी नहीं मिल रहा। कटक में खेले गए पहले टी-20 में भी वे बाहर बैठे थे। गिल पर बतौर ओपनर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव लगातार बढ़ रहा है। रिकॉर्ड बताते हैं कि पिछली 16 टी-20 पारियों में उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। इनमें आठ पारियां ऐसी रहीं, जिसमें वे 15 या उससे कम रन बनाकर आउट हुए। दूसरी ओर, संजू सैमसन अपनी पिछली 12 टी-20 पारियों में तीन शतक जड़ चुके हैं, जिससे तुलना और भी तीखी हो गई है। पूर्व भारतीय ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी शुभमन की जगह पर सवाल उठाए। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा कि गिल जरूरत से ज्यादा कोशिश कर रहे हैं, जिसके कारण उनका खेल बिगड़ रहा है।
Shubman Gill दबाव में Sanju Samson को मौका क्यों नही?
-
By DigitalDesk
- Categories: मनोरंजन, मुख्य समाचार, वीडियो
- Tags: #INDvsSA #TeamIndia #ShubmanGill #SanjuSamson #AkashChopra #T20Cricket #CricketNews
Related Content
नई दिल्ली ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: सभी के लिए लाभकारी वैश्वीकरण को बढ़ावा
By
DigitalDesk
September 15, 2026
शी चिनफिंग का बुनियादी अनुसंधान मजबूत करने पर लेख 'छ्यूशी ' पत्रिका में प्रकाशित होगा
By
DigitalDesk
September 15, 2026
Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट
By
DigitalDesk
September 15, 2026
BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?
By
DigitalDesk
September 15, 2026
सेवा से संकल्प तक… मोदी के 25 साल के सफर को MP में जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी
By
DigitalDesk
September 15, 2026