विदेश में भारत की साख बढ़ा रहे थरूर से क्यों खफा हैं कांग्रेस…जानें थरुर ने कैसे किया कांग्रेसियों का मुंह बंद
ऑपरेशन सिन्दूर (Operation Sindoor) के बाद दुनिया भर में पाकिस्तान की पोल खोलने निकले कांग्रेस के नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) का कहना है कि वो जब लौट के आऐंगे तो अपने साथियों से बात करेंगे। शशि थरूर ने ये बात कांग्रेस पार्टी के उन नेताओं के लिए कही जो उनको लेकर तरह तरह के बयान दे रहे हैं और तंज कस रहे है।
विदेश गए डेलगेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं थरूर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर इन दिनों भारत सरकार के प्रतिनिधि मंडल का हिस्सा बनकर गए हैं। वो दुनिया भर में देशों को बता रहे हैं कि भारत सरकार ने ऑपरेशन सिदूंर (Operation Sindoor) में किस तरह के पाकिस्तान में चल रहे आंतकी ठिकानों को नष्ट किया। इसके साथ प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की पोल खोल रहा है। दुनिया को ये बताया जा रहा है कि किस तरह से पाकिस्तान आंतकियों के लिए न केवल फंडिग कर रहा है बल्कि अपनी जमीन पर उनको आंतक की ट्रेनिंग देने की इजाजत भी दे रहा है। दुनिया को ये भी बताया जा रहा है कि किस तरह से पाकिस्तान ने कश्मीर के एक हिस्से पर आनधिकृत तरीके से कब्जा कर रखा है और वहां आतंक की पौध तैयार की जा रही है। इस बीच कांग्रेस के नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) को लेकर उल्टा सीधा बयान दे रहे हैं।
कांग्रेस के साथियों के लिए थरूर ने क्या कहा
जब भारत सरकार ने ये फैसला किया था कि सरकार सांसदों का अलग अलग दल बनाकर विदेशों में भेजेगी तब कांग्रेस पार्टी से सांसदों के नाम मांगे गए थे। कांग्रेस ने अपनी तरफ से चार नामों को दिया । लेकिन भारत सरकार ने उन नामों की जगह कुछ और कांग्रेसी सासंदों को भेजा जिनमें शशि थरूर (Shashi Tharoor) का नाम था। इससे पहले भी शशि थरूर (Shashi Tharoor) सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार को जमकर सपोर्ट कर रहे थे। हालात ये थे कि कई बार कांग्रेस सवाल सरकार से कर रही थी लेकिन जवाब में थरूर का ट्वीट आ रहा था। जिसके चलते कांग्रेस पहले ही थरूर से नाराज थी। ऐसे में सरकार ने शशि थरूर(Shashi Tharoor)
को डेलगेशन का प्रतिनिधित्व करने भेज था। इस बीच कांग्रेस के नेता थरूर को लेकर बयानबाजी करने लगे तंज कसने लगे जिसके जवाब में थरूर ने कहा कि फिलहाल उनका मकसद दुनिया के सामने भारत का पक्ष रखना है। आंतकवाद के मामले में पाकिस्तान को बेनकाब करना है । इसके बाद वो हिंदुस्तान लौंटेगे तो अपने साथियों से भी बात कर लेंगे।
कांग्रेस नेता ने क्या कहा था
कांग्रेस नेता उदित राज ने शशि थरूर (Shashi Tharoor) को लेकर तीखी बयानबाजी की थी। उदित राज ने तंज कसते हुए कहा था कि वो प्रधानमंत्री मोदी से कहेंगे कि उनको बीजेपी का सुपर प्रवक्ता बना दें और जब तक थरूर भारत लौंटे उससे पहले उनको विदेश मंत्री बना दिया जाए। उदित राज नहीं रूके थे उन्होंने थरूर (Shashi Tharoor) को धोखेबाज तक कह डाला था।…(प्रकाश कुमार पांडेय)




