Monday, June 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

कोलकाता लॉ कॉलेज रेप कांड…क्यों बचाए जा रहे हैं आरोपी? ममता की पुलिस पर विपक्ष ने उठाये ये गंभीर सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
June 29, 2025
in Uncategorized
0
Why are the accused in the Kolkata Law College rape case being protected
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल पुलिस की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और राजनीतिक दबाव पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में एफआईआर में आरोपियों के नाम छिपाने को लेकर विपक्षी दलों ने पुलिस और राज्य सरकार की नियत पर शक जताया है। कोलकाता के कस्बा इलाके में स्थित साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की प्रथम वर्ष की एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की खबर ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना को लेकर केवल अपराध की गंभीरता ही नहीं, बल्कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में है।

FIR में क्यों छिपाए गए आरोपी के नाम?

एफआईआर में आरोपियों के नाम की जगह ‘J’, ‘M’ और ‘P’ जैसे अक्षरों का प्रयोग किया गया है। इससे संदेह पैदा हो गया है कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों की पहचान छिपा रही है, शायद इसलिए क्योंकि आरोपी किसी प्रभावशाली वर्ग से संबंध रखते हैं।

Related posts

Petrol, Diesel Price Today: क्या 15 जून को ईंधन की कीमतों में क्या हैं ? देश के बड़े शहरों में जाने आज क्या है पेट्रोल डीजल के दाम

Petrol, Diesel Price Today: क्या 15 जून को ईंधन की कीमतों में क्या हैं ? देश के बड़े शहरों में जाने आज क्या है पेट्रोल डीजल के दाम

June 15, 2026
Discover the most beneficial daily walking goal

7 हजार या 10 हजार कदम? जानिए रोज कितनी वॉक है सबसे फायदेमंद और कब बन सकती है नुकसान की वजह

June 14, 2026

पूर्व डीसीपी सत्यजीत बनर्जी ने कहा उनके 40 साल के करियर में कभी ऐसा नहीं देखा कि एफआईआर में आरोपी का नाम न लिखा जाए। पीड़िता की पहचान छिपाना कानून है, पर आरोपी की नहीं। यह एफआईआर अधूरी मानी जाएगी।”

कानून क्या कहता है?

भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) और FIR की सामान्य प्रक्रिया के अनुसार, यदि आरोपी की पहचान उपलब्ध हो, तो उसका पूरा नाम, पता और अन्य विवरण एफआईआर में दर्ज किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस भी यह स्पष्ट करती हैं कि केवल पीड़िता की गोपनीयता सुनिश्चित की जानी चाहिए, आरोपियों की नहीं, जब तक कि वे नाबालिग न हों।

विपक्ष का तीखा हमला

भाजपा नेता सजल घोष ने कहा “यह ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ जैसी स्थिति है। एक नया कांस्टेबल भी जानता है कि आरोपी का नाम एफआईआर में होना चाहिए, पर यहां जानबूझकर नाम छुपाए गए।”सीपीआईएम नेता शत्रुप घोष बोले “जब शिकायतकर्ता आरोपी को जानता है, तब नाम छिपाना न्याय की प्रक्रिया से खिलवाड़ है। इसी तरह की एफआईआर की खामियों की वजह से आरोपी अक्सर छूट जाते हैं।”

पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में इस घटना ने आरजी कर बलात्कार और हत्या कांड की याद दिला दी, जहां पुलिस की लापरवाही पहले ही विवादों में रही। अब एक बार फिर पुलिस पर पर्दादारी का आरोप लगाया जा रहा है। प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश और एफआईआर की वैधता पर संदेह जाहिर है।

मामले में क्या जरूरी है अब?

एफआईआर की समीक्षा और आरोपी के नामों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए (यदि बालिग हैं)। मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच हो, ताकि निष्पक्षता बनी रहे। एफआईआर दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच हो। कोलकाता लॉ कॉलेज सामूहिक बलात्कार कांड ने फिर दिखाया कि कानून के बजाय रसूख हावी होता जा रहा है। जब एफआईआर जैसी प्राथमिक कानूनी प्रक्रिया में ही पारदर्शिता नहीं होगी, तो पीड़िता को न्याय कैसे मिलेगा? यह मामला केवल एक घटना नहीं, बल्कि प्रणाली की विफलता और जन-न्याय के भरोसे पर गहरा आघात है।..( प्रकाश कुमार पांडेय )

Post Views: 134
Tags: #Kolkata Law College rape case#rape case accused protected?
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version