Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे या थरुर ?

137 साल के इतिहास में छठी बार चुनाव

DigitalDesk by DigitalDesk
October 17, 2022
in दिल्ली, राजनीति
0
कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे या थरुर ?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे या थरुर ?

137 साल के इतिहास में छठी बार चुनाव

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरुर आपने सामने हैं। आज शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके लिए देश भर में करीब 40 केन्द्रों पर 68 बूथ तैयार किये गये हैं। जहां प्रदेश कांग्रेस समितियों के 9 हजार से अधिक प्रतिनिधि गुप्त मतदान के जरिये पार्टी के नये अध्यक्ष काे चुनेंगे।  कांग्रेस के  लगभग 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनाव हो रहे हैं। चुनाव  यह तय करने के लिए हो रहे हैं कौन पार्टी के इस अहम पद की कमान संभालेगा। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव से दूरी बना ली है। वे महज वोटर की भूमिका में हैं। ऐसे में 24 वर्ष बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष बनेगा। पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान के एक दिन बाद यानी बुधवार को मतगणना को होगी। चुनावी मैदान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर हैं। उन्होंने इससे पहले प्रदेश कांग्रेस समिति यानी पीसीसी के 9000 से अधिक डेलीगेट्स यानी निर्वाचित मंडल के सदस्यों को लुभाने के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा किया। बता दें खड़गे को इस पद के लिए पसंदीदा ही नहीं अनाधिकारिक रूप से आधिकारिक उम्मीदवार भी  माना जा रहा है और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता उनके समर्थन में नजर आए। जबकि थरूर ने अपने आप को बदलाव लाने वाले उम्मीदवार के तौर पर पेश किया। थरूर ने अपने प्रचार के दौरान असमान मुकाबला होने के मद्दे को उठाया है जबकि दोनों उम्मीदवारों और पार्टी ने कहा है कि गांधी परिवार निष्पक्ष है और कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है।

137 साल में छठी बार चुनाव

कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठवीं बार अध्यक्ष पद के लिए आंतरिक रूप से चुनाव हो रहा है। इससे पहले 1939, 1950, 1997, 2000 और 1977 में चुनाव हुए थे।

हार गए थे महात्मा गांधी के उम्मीदवार सीतारमैया

कांग्रेस की ओर से अक्सर दावा किया जाता रहा है कि उसके आंतरिक लोकतंत्र की किसी दूसरी पार्टी से कोई बराबरी नहीं है और वह इकलौती पार्टी है। जिसके पास संगठनात्मक चुनावों के लिए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण है। कांग्रेस के 1939 के अध्यक्ष पद के चुनाव में महात्मा गांधी के उम्मीदवार पी सीतारमैया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस से हार गए थे। फिर 1950 में आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था और उस समय पुरुषोत्तम दास टंडन और आचार्य कृपलानी के बीच मुकाबला था। आश्चर्यजनक रूप से सरदार वल्लभभाई पटेल के नजदीकी माने जाने वाले टंडनए प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पसंद के उम्मीदवार से चुनाव जीत गए थे। इसी तरह 1977 में देवकांत बारुआ के इस्तीफे के चलते कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था। जिसमें के ब्रह्मानंद रेड्डी ने सिद्धार्थ शंकर रे और कर्ण सिंह को परास्त किया था।

जितेंद्र प्रसाद को मिली थी सोनिया के हाथों करारी शिकस्त

1977 के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद का अगला चुनाव 1997 में हुआ। तब सीताराम केसरी, शरद पवार और राजेश पायलट के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ था। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को छोड़कर कांग्रेस की सभी प्रदेश इकाइयों ने केसरी का समर्थन किया था। उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की थी। इसके बाद अध्यक्ष पद का अगला चुनाव 2000 में हुआ था और इस बार सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। जिन्हें सोनिया गांधी से करारी हार मिली थी। अब 24 साल बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। हालांकि इस बार गांधी परिवार को कोई सदस्य चुनाव मैदान में नहीं है। लिहाजा चुनाव निश्चित तौर पर ऐतिहासिक है क्योंकि नया अध्यक्षए सोनिया गांधी का स्थान लेने वाला है। सोनिया गांधी  सबसे लंबे समय तक  कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। आजादी के बाद सितारमैया ने 1948 में एआईसीसी प्रमुख का पद संभाला था और अभी तक 17 लोगों ने पार्टी की अगुवाई की है।  जिनमें से पांच गांधी परिवार के सदस्य रहे हैं। सितारमैया से पहले 1947 में आचार्य कृपलानी अध्यक्ष रहे।

अब तक कौन कौन रहा कांग्रेस का अध्यक्ष

1950 में टंडन कांग्रेस अध्यक्ष बने। इसके बाद 1951 और 1955 के बीच नेहरू ने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। नेहरू के बाद यू एन ढेबर को पार्टी की कमान सौंपी गई। तो 1959 में इंदिरा गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनीं और उनके बाद एन एस रेड्डी ने 1963 तक यह दायित्व संभाला। के. कामराज 1964 – 67 तक कांग्रेस अध्यक्ष रहे जबकि एस निजालिंगप्पा 1968- 69 तक इस पद पर रहे। बाबू जगजीवन राम 1970-71 तक कांग्रेस अध्यक्ष रहे और फिर डॉ.शंकर दयाल शर्मा 1972-74 तक इस पर पर रहे। देवकांत बारुआ 1975-77 तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। फिर 1977-78 में के. ब्रह्मानंद रेड्डी कांग्रेस अध्यक्ष रहे। इंदिरा गांधी फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनीं और 1978 – 84 तक पार्टी की कमान उनके हाथ में रही। 1985 से 1991 तक उनके बेटे राजीव गांधी कांग्रेस अध्यक्ष रहे। राजीव गांधी के बाद पी वी नरसिंह राव 1992 – 96 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। तो उनके बाद सीताराम केसरी ने कमान संभाली। केसरी के बाद सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष बनीं। साल 2017 में राहुल गांधी अध्यक्ष पद नियुक्त किया गया था। इसके बाद उनकी सोनिया गांधी ने 2019 में सोनिया गांधी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

Post Views: 256
Tags: 40 centres68 booths9 thousand representativesafter 24 years someone outside the Gandhi family will become Congress PresidentCongress President Electioncounting of votes on WednesdayMallikarjun KhargeMore than 9000 delegates of Pradesh Congress CommitteePCCPollingPriyanka Gandhi VadraRahul Gandhisecret ballotShashi TharoorSixth in the history of 137 years bar electionSonia GandhiState Congress CommitteesWho will become Congress President Kharge or Tharoorwill elect the new President of the party
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version