Wednesday, May 21, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

बीजेपी को मार्च अंत तक करना होगा नए अध्यक्ष का इंतजार…इन तीन नामों की चर्चा सबसे अधिक…!

DigitalDesk by DigitalDesk
March 4, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
बीजेपी को मार्च अंत तक करना होगा नए अध्यक्ष का इंतजार…इन तीन नामों की चर्चा सबसे अधिक…!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बीजेपी को फिलहाल नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बंगलूरू में 22 से 24 मार्च के बीच होने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक के पहले या इसके तत्काल बाद मार्च महीने में ही बीजेपी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। BJP में फिलहाल संगठन के चुनाव चल रहे हैं। इस दौरान दिल्ली राज्य विधानसभा के चुनाव और प्रयागराज महाकुंभ आने के चलते बीच में संगठन के चुनाव पर विराम लगा हांलाकि कई राज्यों के अध्यक्ष बना दिए गए हैं। कुछ राज्यों में अभी भी अध्यक्ष की घोषणा होनी बाकी है। इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के ऐलान का इंतजार हो रहा है।

संघ और BJP की तरफ से अलग-अलग नाम

बीजेपी अध्यक्ष पद पर के नाम चल रहे हैं। उसमें संघ और बीजेपी की तरफ से अलग-अलग नाम चल रहे हैं। अगर बीजेपी की बात करें तो धर्मेंद्र प्रधान को राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहती है। दूसरा नाम मनोहर लाल खट्टर का नाम भी आगे चल रहा है। खट्टर भाजपा और संघ दोनों से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा नितिन गडकरी और साथ ही साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चल रहा है।शिवराज को भी संघ का समर्थन है। बताया जाता है कि मोहन भागवत से जुड़ा संघ का धड़ा उनके साथ है।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025

खट्टर, गडकरी और शिवराज को संघ का ‘साथ’

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान ने तीन नाम ऐसे हैं, जिनके बारे में बताया जा रहा है इनके नामों पर संघ का साथ है। हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर संघ और बीजेपी दोनों की ही पंसद माने जा रहे हैं । वहीं नितिन गडकरी लंबे समय से केंद्रीय मंत्री है और इससे पहले भी बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी संघ का एक धड़ा सपोर्ट कर रहा है। ऐसे में इन नामों के बीच एक नाम की चर्चा और जोरों पर है वो नाम साउथ का है और एक महिला का। ये नाम डी पुरंदेश्वरी है । इनको पहले लोकसभा का स्पीकर बनाए जाने की भी बात चल रही थी। डी पुंरदेश्वरी आंध्रप्रदेश में बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष हैं।
बता दें राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए बीजेपी जरूरी 50 फीसदी राज्यों में संगठन चुनाव को लेकर एक बार फिर नए सिरे से सक्रिय हुई है। इन बाकी बचे राज्यों को 14 मार्च तक संगठन चुनाव संपन्न कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

दिल्ली चुनाव और महाकुंभ के चलते हुई देरी

बीजेपी में अब तक जिन 12 राज्यों में संगठन के चुनाव पूरे हो चुके हैं। उनमें अधिकांश छोटे और केंद्र शासित राज्य हैं। इस बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के साथ कई राज्यों में जारी असंतोष और गुटबाजी के चलते पार्टी कई राज्यों में संगठन चुनाव का काम समय पर पूरा नहीं कर पाई। पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सकारात्मक संदेश जरूरी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों में संगठन चुनाव का होना आवश्यक हैं। यही वजह है कि अहम राज्यों को होली तक संगठन के चुनाव संपन्न कराए जाने का अल्टीमेटम दिया गया है।

अब तक इन प्रदेशों में संगठन चुनाव

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 36 में से 18 राज्यों में संगठन चुनाव का जरूरी हैं। वहीं बीजेपी में अब तक छत्तीसगढ़,राजस्थान, असम, चंडीगढ़, सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गोवा और लक्षद्वीप में ही संगठन के चुनाव संपन्न हुए हैं। उत्तर प्रदेश के पार्टी जिलाध्यक्षों की सूची केंद्रीय नेतृत्व की ओर से कई बार अस्वीकार कर दी है। वहीं मध्यप्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर पार्टी में सहमति नहीं बन पा रही है।

Post Views: 146
Tags: #Manohar Lal Khattar#Shivraj SinghBJP PresidentChauhanNitin Gadkari
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

कांग्रेस सांसद ने पहनी कमल निशान टोपी

slide 1 to 3 of 3
कांग्रेस सांसद ने पहनी कमल निशान टोपी

कांग्रेस सांसद ने पहनी कमल निशान टोपी

स्पेशल
Samajwadi Party media cell made objectionable comments on social media against UP Deputy CM Brajesh Pathak

यूपी सपा के विवादित पोस्ट ने गरमाई सियासत…! डिप्टी सीएम के DNA को लेकर की ये अभद्र टिप्पणी…CM योगी से भूपेन्द्र सिंह तक बीजेपी नेताओं ने दी अखिलेश को ये नसीहत

मुख्य समाचार
Jyoti Malhotra was in contact with Pakistani intelligence agency even during Operation Sindoor

ज्योति मल्होत्रा की गद्दारी..जानें कितनी पड़ेगी भारी…सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं जांच ज्योति ने दुश्मन देश के साथ अब तक कौन कौन से जानकारी की साझा…!

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 20, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version