चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक है. कहते है धोनी की चेन्नई के साथ फाइनल में भिड़ने के लिए बाकि टीमे आईपीएल खेलती है. जब भी चेन्नई सुपर किंग्स की बात आती है, आप धोनी को बिलुकल भी नहीं भूल सकते हैं. धोनी और चेन्नई -जैसे एक दूसरे के पर्यायी बन चुके हैं. 15 सालों में धोनी ने चेन्नई के लिए 5 कप उठाएं हैं. दरअसल कहा जा रहा है कि आईपीएल का यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता हैं. हालांकि धोनी ने रिटायरमेंट पर अभी कुछ खुलकर नहीं बोला है, लेकिन समय समय पर वे संकेत देते रहते है. ऐसे में अब सीएसके के अगले कप्तान के ऊपर कयास उठने शुरू हो गए है. सभी जानना चाहते है कि धोनी नहीं तो कौन सीएसके की कप्तानी करेगा अब इस विषय पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी अपनी पसंद का खुलासा किया हैं.
रहाणे है अकरम की पसंद
एक स्पोर्ट्स बेबसाइट द्वारा जब पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज से पूछा गया है कि क्या रहाणे (Ajinkya Rahane) सीएसके के अगले कप्तान हो सकते हैं. इसपर पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने जवाब देते है हुए कहा कि ‘हां, ऐसा हो सकता है, रहाणे भी धोनी की तरह ही शांत है और भारत के लिए भी कप्तानी भी कर चुके है. ऐसे में वे कप्तानी के लिए अच्छी च्वॉईंस रहेंगे’.
अकरम कहते है कि पिछले सीजन सीएसके ने जडेजा को कप्तान बनाना चाहा लेकिन बीच में ही जडेजा को कप्तानी छोड़नी पड़ी . ऐसे में चेन्नई के लिए रहाणे से अच्छा कप्तानी विकल्प नहीं हो सकता हैं. रहाणे कप्तान बनते है तो सीएसके को बहुत फायदा होगा.
रहाणे मचा रहे बैट से धमाल
रहाणे इस सीजन में अलग ही फॉर्म में नजर आ रहे है. उन्होंने अपनी बैंटिंग से सबको चौका दिया है.रहाणे ने अबतक आईपीएल 2023 में 7 मैच में 224 रन बनाएं है. इन 224 रन 189.83 की स्ट्राइक रेट से बनाएं है जिसने सभी को हैरान कर दिया हैं. वे इस सीजन 2 अर्धशतक भी अबतक लगा चुके हैं. रहाणे के इस बेहतरीन प्रदर्शन का ही नतीजा है कि उनका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम में जगह मिली हैं.





