कौन है सलीम डोला? कैसे फैला डोंगरी से दुबई तक का नेटवर्क..इस्तांबुल से धराया दाऊद का ये गुर्गे

Salim Dola

कौन है सलीम डोला? इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क का बड़ा नाम

कुख्यात ड्रग तस्कर सलीम डोला को तुर्की से भारत डिपोर्ट किए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी सामने आई है। उसे इस्तांबुल में भारतीय खुफिया इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया गया और अब दिल्ली लाकर उससे पूछताछ की जा रही है।

डोंगरी से दुबई तक का नेटवर्क

सलीम डोला मूल रूप से मुंबई के डोंगरी इलाके से जुड़ा रहा है, लेकिन बाद में दुबई शिफ्ट होकर उसने अपना अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क खड़ा किया। बताया जाता है कि उसका सिंडिकेट भारत, दुबई और कई अन्य देशों में फैला हुआ था, जहां से सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई संचालित होती थी। सूत्रों के मुताबिक, उसके तार दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी से भी जुड़े बताए जाते हैं। एजेंसियों का मानना है कि वह लंबे समय से अंडरवर्ल्ड और ड्रग्स नेटवर्क के बीच अहम कड़ी बना हुआ था।

कैसे हुई गिरफ्तारी

भारतीय एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से तुर्की में ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर भारत भेजा गया। उसके खिलाफ पहले से रेड कॉर्नर नोटिस जारी था और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इनाम भी घोषित कर रखा था। इससे पहले उसके बेटे और करीबी सहयोगियों को भी दुबई से गिरफ्तार कर भारत लाया जा चुका है, जिससे उसके नेटवर्क पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

अब एजेंसियों को उम्मीद है कि सलीम डोला से पूछताछ में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के कई बड़े राज खुल सकते हैं और उसके नेटवर्क के बाकी कड़ियों तक पहुंच आसान होगी।

Exit mobile version