कौन हैं आईएएस शेखर सिंह जिन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सौंपी नासिक कुंभ मेले ये बड़ी जिम्मेदारी

IAS Shekhar Singh

कौन हैं आईएएस शेखर सिंह जिन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सौंपी
नासिक कुंभ मेले ये बड़ी जिम्मेदारी

महाराष्ट्र सरकार ने नासिक कुंभ मेले 2026-28 की तैयारियों को तेज करते हुए 2012 बैच के आईएएस अधिकारी शेखर सिंह को बड़ा दायित्व सौंपा है। अब तक पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम (PCMC) के आयुक्त रहे शेखर सिंह को कुंभ मेला आयुक्त (Commissioner) नियुक्त किया गया है।

यह निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में हुई उच्चस्तरीय बैठकों के बाद लिया गया। नासिक का सिंहस्थ कुंभ मेला देश का दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जो 21 अक्टूबर 2026 से 24 जुलाई 2028 तक चलेगा।

कुंभ मेले का महत्व

नासिक का कुंभ मेला हर 12 साल में एक बार गोदावरी नदी के तट पर आयोजित होता है। इस बार मेला त्र्यंबकेश्वर और गोदावरी घाटों पर मुख्य रूप से लगेगा। करोड़ों श्रद्धालु इस दौरान अमृत स्नान के लिए पहुंचते हैं। मेले में देशभर के साधु-संत, अखाड़े और विदेशी श्रद्धालु भी जुटते हैं।

कौन हैं IAS शेखर सिंह?

नाम: शेखर सिंह
कैडर: महाराष्ट्र
बैच: 2012
जन्म: 28 सितंबर 1986
शिक्षा:
बी.टेक – IIT गुवाहाटी (सिविल इंजीनियरिंग)
एम.एससी – यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया (पर्यावरण विज्ञान)
भाषाएं: हिंदी, अंग्रेज़ी, मराठी
जन्मस्थान: दिल्ली

शेखर सिंह का प्रशासनिक सफर
रामटेक (नागपुर) से बतौर एसडीएम करियर की शुरुआत सिंधुदुर्ग जिला परिषद के सीईओ रहे – 2017 में पीएम मोदी ने जिले को वेस्टर्न घाट का पहला क्लीन और ओडीएफ जिला घोषित किया

गडचिरोली के कलेक्टर रहे
सतारा के जिलाधिकारी (Collector) रहे। अगस्त 2022 में बने पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम के आयुक्त। अब नासिक कुंभ मेला आयुक्त की जिम्मेदारी

विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका
शेखर सिंह अपनी सक्रिय और टेक-ड्रिवन कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। PCMC में रहते हुए उन्होंने— स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कई इनोवेटिव प्रोजेक्ट शुरू किए स्वच्छता और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर जोर दिया। जनता से सीधे संवाद की डिजिटल व्यवस्था लागू की

नई जिम्मेदारी पर शेखर सिंह का संदेश

शेखर सिंह ने पिंपरी चिंचवाड़ छोड़ते समय भावुक पोस्ट लिखी। “पिंपरी चिंचवाड़ के प्रशासक और नगर आयुक्त के रूप में काम करना मेरे करियर का सबसे बड़ा सम्मान रहा। अब नासिक में कुंभ मेला प्रशासन का नेतृत्व करते हुए मुझे गर्व और कृतज्ञता का अनुभव हो रहा है।” उन्होंने कहा कि पिंपरी चिंचवाड़ हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा।

परिवार से भी जुड़ी सफलता की कहानी

शेखर सिंह की बहन आंचल सिंह IPS अधिकारी हैं। परिवार शिक्षा और प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में गहराई से जुड़ा है।

मिशन मोड में फडणवीस सरकार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक कुंभ को “राज्य का प्रतिष्ठा आयोजन” बताया है। सरकार ने मेले की रूपरेखा तय करने के लिए विभिन्न विभागों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं —

स्वच्छता और आवास प्रबंधन
यातायात और सुरक्षा व्यवस्था
डिजिटल सर्विलांस सिस्टम
तीर्थयात्रियों के लिए मेडिकल और आपात सुविधाएं

नासिक सिंहस्थ कुंभ 2026–2028 की प्रमुख तिथियां
चरण अवधि विशेषता
पहला स्नान 21 अक्टूबर 2026 गोदावरी स्नान की शुरुआत
दूसरा स्नान 2027 त्र्यंबकेश्वर पर्व स्नान
अंतिम पर्व 24 जुलाई 2028 अंतिम अमृत स्नान और समापन समारोह

Exit mobile version