Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

कौन हैं पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव?…पॉक्सो एक्ट में बरी होने के बाद तेजस्वी की पत्नी पर दिए बयान से मचा बवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
September 8, 2025
in स्पेशल
0
former-mla-raj-ballabh-yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कौन हैं पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव?…पॉक्सो एक्ट में बरी होने के बाद तेजस्वी की पत्नी पर दिए बयान से मचा बवाल

पटना। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में इन दिनों पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव सुर्खियों में हैं। हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने पहली बार सार्वजनिक मंच से भाषण दिया, लेकिन इस भाषण में आरजेडी नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी पर विवादित टिप्पणी कर दी। उनके इस बयान ने पार्टी के भीतर ही आक्रोश पैदा कर दिया है और विरोध तेज हो गया है।

Related posts

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026
Ladli Behna Yojana Manju Yadav life changed She became self reliant by opening a sewing center

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: बदली मंजू यादव की जिंदगी…सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर…अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार

March 8, 2026

विवादित टिप्पणी से बढ़ा सियासी पारा

हाल ही में एक जनसभा के दौरान राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि “तेजस्वी यादव वोट लेने के लिए जाति की बात करते हैं, लेकिन शादी किसी और जाति में की। अगर यादव समाज की बेटी से शादी करते तो उसका भला होता। क्या जरूरत थी हरियाणा-पंजाब से लाने की, कोई जर्सी गाय ले आए हैं।”
उनके इसी बयान को लेकर आरजेडी में घमासान मच गया है। पार्टी नेताओं ने इसे अपमानजनक बताते हुए विरोध दर्ज कराया है।

9 साल जेल में..फिर बरी

राजबल्लभ यादव का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में तब आया जब 2016 में उन पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा। नवादा के उनके आवास पर 6 फरवरी 2016 को यह घटना हुई बताई गई। इसके बाद 2018 में पॉक्सो कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। करीब साढ़े 9 साल जेल में बिताने के बाद 14 अगस्त 2025 को पटना हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया। इसी के बाद वे जेल से बाहर आए और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने लगे।

राजबल्लभ का राजनीतिक सफर

1995: पहली बार निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
2000: आरजेडी से चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद श्रम राज्य मंत्री बने।
2005–2010: लगातार तीन विधानसभा चुनावों में हार का सामना।
2015: जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन के उम्मीदवार के रूप में नवादा सीट से विजयी हुए।
2016: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज, उसी साल आरजेडी से निलंबित।
2018: पॉक्सो कोर्ट से दोषी ठहराए गए, विधानसभा सदस्यता गई।
2019: नवादा सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें जेडीयू प्रत्याशी कौशल यादव जीते।
2020: उनकी पत्नी विभा देवी आरजेडी से उम्मीदवार बनीं और चुनाव जीतीं।

पत्नी विभा देवी बनीं विधायक

2019 में राजबल्लभ यादव की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई। इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी विभा देवी को आरजेडी ने नवादा सीट से टिकट दिया। उन्होंने जीत हासिल कर विधानसभा में प्रवेश किया और इस तरह यादव परिवार की सियासी पकड़ बनी रही।

तेजस्वी यादव की पत्नी पर विवाद

तेजस्वी यादव ने 2021 में अपनी स्कूल की दोस्त रेचल कोडिन्हो से शादी की थी, जो चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम राजश्री यादव रख लिया। राजबल्लभ यादव ने इसी मुद्दे पर टिप्पणी की, जिसे आरजेडी नेताओं ने अनुचित और अपमानजनक बताया है।

आरजेडी के कई नेता राजबल्लभ से नाराज

आरजेडी के कई नेता राजबल्लभ यादव के बयान से नाराज हैं और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस मामले पर संगठनात्मक स्तर पर निर्णय लिया जा सकता है। जेल से बाहर आने के बाद राजबल्लभ यादव ने अपनी पहली बड़ी सभा में जिस तरह से तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी पर विवादित बयान दिया, उसने न केवल उनकी राजनीतिक वापसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि पार्टी के भीतर नई दरार भी पैदा कर दी है। पॉक्सो मामले में बरी होने के बावजूद उनकी छवि विवादों से घिरी हुई है और यह नया विवाद उनके सियासी भविष्य के लिए चुनौती बन सकता है। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 203
Tags: #After being acquitted#created a ruckus#former MLA Raj Ballabh Yadav#POCSO Act#Tejaswi wife
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version