पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती फातिमा भुट्टो का एक वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खी बना हुआ है। दरअसल शादी के बाद फातिमा ने कराची के ऐतिहासिक महादेव मंदिर में सिर्फ दर्शन किये, बल्कि भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया। वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। कुछ लोग जहां फातिमा के हिंदू मंदिर के दर्शन कर नई मिसाल कायम करने की बात कह रहे हैं तो कुछ फातिमा के इस कदम से नाखुश हैं और इसकी आलोचना कर रहे हैं।
- पाक राष्ट्रपति जुल्फिकार अली की पोती हैं फातिमा
- कराची के महादेव में मंदिर में किया अभिषेक
- शादी के बाद मंदिर गईं थी फातिमा
- मंदिर में दर्शन करने का वीडियो वायरल
- कट्टर पंथियों को रास नहीं आ रहा शिव का जलाभिषेक
कट्टरपंथी कर रहे फातिमा का विरोध
बता दें पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की भतीजी और मुर्तजा भुट्टो की बेटी फातिमा पेशे से लेखक हैं। फातिमा भुट्टो ने शुक्रवार को ग्राहम जिब्रान के साथ निकाह किया था। इसके बाद रविवार को फातिमा अपने पति के साथ कराची के ऐतिहासिक महादेव मंदिर दर्शन करने पहुंचीं थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया।
पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने भी किया था शिव का जलाभिषेक
कट्टरपंथियों को फातिमा का इस तरह मंदिर में जाना और शिव के दर्शन करने के साथ अभिषेक करना रास नहीं आ रहा है। बता दें भारत में भी जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शिवमंदिर में जल चढ़ाकर सनसनी फैला दी थी। महादेव की पूजा करने के चलते कुछ कट्टरपंथी इस्लामिक लोग महबूबा मुफ्ती पर भड़क गए थे।
नवग्रह मंदिर में की थी महबूबा ने पूजा
दरअसल कश्मीर की पूर्व सीएम ने अपने पूंछ जिले के दौरे के दौरान पिछले दिनों नवग्रह मंदिर में पूजा अर्चना की थी और शिवलिंग पर जल चढ़ाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसे देखने के बाद देवबंद के उलेमा उनपर भड़क गए और इसे इस्लाम के खिलाफ बता दिया था। अब कट्टरपंथी लोग फातिमा की खिलाफत कर रहे हैं।