Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

बिहार में कौन करा रहा है नीतीश की चौतरफा घेराबंदी

नीतीश के लिए पीके बना रहे ब्रेकर

DigitalDesk by DigitalDesk
May 17, 2023
in पटना, बिहार, राजनीति
0
बिहार में कौन करा रहा है नीतीश की चौतरफा घेराबंदी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को जोड़ने में लगे हुए है। वे लगातार दूसरे राज्यों के दौरे कर रहे हैं। अपनी व्यस्तता के चलते वे बिहार को भी अपेक्षित समय नहीं दे पा रहे हैं। हालात ये है कि उन्ही के राज्य में उनके विरोधी उन्हे घेरने में लगे हैं। राजनीति की गलियों में इस मुद्दे पर चर्चा रही है लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह नीतीश बिहार से बाहर जाकर विपक्ष को साधते रहे तो बिहार को साधना मुश्किल हो जाएगा।

नीतीश के लिए पीके बना रहे ब्रेकर

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ​यानी पीके आने वाले समय में नीतीश के लिए कई ब्रेकर खड़े कर देंगे। इसकी वजह ये है कि पीके जिस तरह से जन सुराज अभियान चला रहे है वो नीतीश के लिए बड़ा संकटकारी होगी होगा। जहां जहां पीके जा रहे है उन्हे बड़ा समर्थन मिल रहा है कई समाज सेवी,बुध्दिजीवी और कई प्रशासनिक अधिकारियों को उन्हे समर्थन मिल रहा है। लोग उनके विचारों सहमत हो रहे हैं और उनसे जुड़ते जा रहे है। प्रशांत का कुनबा बड़ा हुआ तो सीएम नीतीश कुमार के लिए चुनौतियों का अंबार लग जाएगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पीके के साथ जुड़ रहे हैं प्रशासनिक अधिकारी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर का दावा है कि उनके जनसुराज अभियान से कई दिग्गज लोग जुड़ रहे हैं। हाल ही में दो एमएलसी भी जुड़े हैं। जनसुराज अभियान के समर्थन से अफाक अहमद सारण के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीते और एमएलसी बने। एमएलसी सच्चिदानंद राय और भाजपा के पूर्व एमएलसी भी प्रशांत किशोर के साथ हैं। जहां तक अफसरों की बात है तो अब तक सैकड़ों आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने प्रशांत का समर्थन किया है। जबकि रिटायर अधिकारी उनके साथ जुड़कर काम कर रहे है। डॉक्टर और वकीलों के अलावा तमाम समाजसेवियों का भी सहयोग मिल रहा है।

दो मई से शुरु हुआ अभियान

प्रशांत किशोर ने दो मई से अपने जन सुराज अभियान की शुरुआत की है। वे पैदल चल रहे हैं और उनकी सेहत पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है जिसके कारण फिलहाल कुछ दिन के लिए उन्होंने अपनी यात्रा को विराम दिया है। प्रशांत का दावा है कि आने वाले छह माह में उनका कुनबा बहुत बड़ा हो जाएगा। उनका कहना है कि अभियान के तहत गांव गांव जाकर वोट और शिक्षा का महत्व लोगों को बताया जा रहा है। इस दौरान प्रशांत भाजपा,जदयू और राजद पर निशाना भी साधते रहे है।

क्या कह रहे हैं अभियान से जुड़े अधिकारी

जन सुराज अभियान से जुड़ रहे अधिकारियों अपने विचारों के साथ सरकारों पर भी तंज कस रहे है। पूर्व आईपीएस राकेश मिश्रा ने कहना है कि आज देश में दो विचारधाराएं चल रहीं हैं। उनका कहना है कि दोनों विचारधाराएं आज 20-20 का मैच खेल रही हैं। मिश्रा ने कहा कि देश में दो तरह की विचारधाराएं चल रहीं है। एक तो 20 प्रतिशत वो हैं जो उन्नत और सवर्ण कहलाते हैं और बाकी के 80 प्रतिशत को एकत्रित कर अपनी सियासत को मजबूत कर रहे हैं और शासन चलाने की कोशिश करते हैं। जिसका परिणाम आज हमारे सबके सामने हैं। दूसरी विचारधारा वो है जो 20 प्रतिशत अल्पसंख्यक की आबादी को अलग करती है और 80 प्रतिशत हिन्दुओं आबादी को संगठित करते हुए शासन व्यवस्था चलाना चाहती है। बस,यही दो विचारधाराएं हैं जिनके चलते शासन करने की कोशिशें होतीं है।

इसी माह अभियान से जुड़ने वाले आईएएस

पीके के अभियान में 6 सेवानिवृत्त अधिकारियों में पूर्व जिला मजिस्ट्रेट, विभाग के सचिव और कैबिनेट स्तर के अधिकारी शामिल हैं।पूर्व आईएएस अधिकारियों में अजय कुमार द्विवेदी (पश्चिम चंपारण, सेवानिवृत्त विशेष सचिव, कैबिनेट, बिहार सरकार); अरविंद कुमार सिंह (भोजपुर, सेवानिवृत्त सचिव, पूर्व जिलाधिकारी, कैमूर एवं पूर्णिया); ललन यादव (मुंगेर, सेवानिवृत्त आयुक्त, पूर्णिया, डीएम, नवादा, कटिहार); तुलसी हजार (पूर्वी चंपारण; सेवानिवृत्त प्रशासक बेतिया राज, बिहार सरकार); सुरेश शर्मा (गोपालगंज, सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार) एवं गोपाल नारायण सिंह (औरंगाबाद, सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार) शामलि हैं।

क्या है पीके का लक्ष्य

प्रशांत किशोर की दूरदृष्टि और चुनावी रणनीति से सभी राजनैतिक दल भली भांति परिचित हैं। वे जन सुराज अभियान से गांव गांव जाकर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे है। उनका प्रयास अपनी जमीनी पकड़ को मजबूत करना है। फिलहाल उन्होंने अभी ऐसे कोई संकेत नहीं दिए है कि आगे की रणनीति उनकी क्या होगी। खुद अकेले की दम पर बिहार में प्रशांत कुछ नहीं कर पाएंगे। ये बात उन्हे भी पता है। इसके बाद भी यदि उनका कुनबा बड़ा होता है और चुनाव में उन्हे सफलता मिलती है तो किसका साथ देंगे। इस सवाल के जवाब से खुद प्रशांत बच रहे हैं।

Post Views: 242
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version