जानें कौन सा है वो देश जहां लड़कियां शादी से पहले होती हैं मोटी…मोटी लड़की से ही की जाती है शादी… बच्चियों को पेरेंट्स भेजते हैं फैट कैंप

जानें कौन सा है वो देश जहां लड़कियां शादी से पहले होती हैं मोटी…मोटी लड़की से ही की जाती है शादी… बच्चियों को पेरेंट्स भेजते हैं फैट कैंप

दुनिया भर में लोग खासकर भारत में महिलाएं स्लीम पतला होने के लिए तरह-तरह की एक्सरसाइज करती हैं। कई तरह की डाइट को फॉलो करती हैं। इतना ही नहीं दवाइयां भी खाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे मोटी न दिखें, फिट और सुंदर दिखाई दें। खासतौर पर लड़कियां इसके पीछे पागल रहती हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं एक जगह ऐसी भी है जहां पर लड़की जितनी अधिक मोटी होती है। उसे उतना ही अधिक सुंदर माना जाता है। यहां तक कि शादी से पहले मोटा होने के लिए लड़कियां फैट कैंप तक में जाती है। जिससे शादी के समय तक वे और अधिक मोटी हो जाएं। सुंदर दिखें। कौन सा है यह देश चलिए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

यह है पश्चिमी अफ्रीका का देश मुर्तानिया
मुर्तानिया में लड़की को दिया जाता है हाई कैलोरी वाला खाना
डाइट में शामिल होता है दूध, मूंगफली और फैटी मीट
मुर्तानिया में सुंदर होती हैं …मोटी लड़कियां
13—14 साल की उम्र होते ही शुरु हो जाती है हाई कैलोरी डाइट
शादी से पहले निभाई जाती है लड़कियों को मोटा करने की परंपरा

यह है पश्चिमी अफ्रीका का देश मुर्तानिया। जहां शादी से पहले लड़कियों को मोटा करने की परंपरा को निभाई जाती है। इस परंपरा को लेबलु कहते हैं। मुर्तानिया में लड़की जैसे ही शादी के योग्य होती है। परिवार के सदस्य उसे मोटा करने के काम में जुट जाते हैं। हालांकि पहले इस काम की शुरुआत घर से होती है। घर पर ही पहले लड़की को हाई कैलोरी वाला खाना खिलाया जाता है। इसके बाद भी यदि कोई लड़की मोटी ना हों तो उसे माता पिता गांव के फैट कैंप में भेजते हैं।

जानकारी के अनुसार मुर्तानिया में कोई लड़की जैसे ही 13 या 14 साल की आयु को पार करती है। परिवार के लोग उसे हाई कैलोरी वाला खाना खिलाने लगते हैं। लड़की के खाने में दूध, मूंगफली के साथ फैटी मीट और हर वो खाद्य सामग्री शामिल की जाती है जिससे लड़की का वजन जल्दी से जल्दी बढ़ सके। दरअसल यहां के लोग यह मानते हैं कि जब तक लड़की के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स ना हों। उसके पेट पर चर्बी दिखाई न दे, तब तक उसे खूबसूरत नहीं माना जाता। इस देश में रहने वाले लोग मानते हैं कि लड़कियों का चेहरा भरा होना चाहिए। इसके लिए लड़कियों को जबरदस्ती ढेर सारा खाना खिलाया जाता है। जिससे कई बार लड़कियों के स्वास्थ्य पर भी इसका विपरीत असर पड़ता है, उनकी तबीयत भी बिगड़ जाती है। लेकिन जिस तरह से भारत में लड़किया दुबली पतली दिखना चाहती हैं, इसके लिए हर तरह के जतन करती हैं, ठीक उी तरह अफ्रिकी देश मुर्तानिया की लड़कियां मोटी होने की कवायद में जुटी रहती हैं। बता दें मुर्तानिया में शादी से पहले लड़कियों को करीब 16 हजार कैलोरी हरदिन खिलाई जाती है। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि महिलाओं को एक दिन में केवल 2 हजार कैलोरी से अधिक नहीं खाना चाहिए।

Exit mobile version