INDVSENG 2025: मेरा पसंदीदा पत्रकार कहां है?” – शुभमन गिल ने जीत के बाद ली अंग्रेज रिपोर्टर की ली चुटकी

INDVSENG 2025: मेरा पसंदीदा पत्रकार कहां है?” – शुभमन गिल ने जीत के बाद ली अंग्रेज रिपोर्टर की ली चुटकी

एजबेस्टन edgbaston में भारत ने रचा इतिहास
भारत ने 58 साल बाद एजबेस्टन में टेस्ट जीतकर क्रिकेट इतिहास का एक नया पन्ना लिखा। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उन्हीं की धरती पर पटखनी दी। इस मैदान पर भारत ने पहली बार टेस्ट मैच जीता है।

शुभमन गिल बने हीरो, दोहरा शतक और फिर 150+
गिल ने पहले इनिंग में दोहरा शतक और दूसरी पारी में 150 से ज्यादा रन बनाकर मैच में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उनकी परिपक्व कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी की सबने तारीफ की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में याद आया ‘वो पत्रकार’
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल Shubhman Gill ने उस अंग्रेज पत्रकार को याद किया जिसने टेस्ट से पहले भारत के एजबेस्टन रिकॉर्ड को लेकर ताना मारा था। गिल ने कहा – “मेरा पसंदीदा पत्रकार नहीं दिख रहा, कहां है?” – यह कहकर उन्होंने माहौल हल्का कर दिया।

जवाब में दिखा आत्मविश्वास और ठहराव
गिल ने कहा कि उन्हें इतिहास और आंकड़ों पर यकीन नहीं। “हमारी यह टीम इंग्लैंड में जीतने के लिए बनी है। हमने साबित कर दिया कि अगर हम सही फैसले लेते रहें और मजबूती से खेलते रहें तो यह सीरीज यादगार रहेगी।”

तंज भी, संदेश भी
शुभमन गिल Shubhman Gill का यह तंज सिर्फ एक पत्रकार पर नहीं, बल्कि उन सभी आलोचकों पर था जो भारतीय टीम को इंग्लैंड में कमजोर आंकते रहे हैं। उन्होंने खेल से और बातों से यह साबित किया कि अब भारतीय टीम मानसिक रूप से भी सबसे मजबूत टीमों में है।

 

Exit mobile version