Monday, June 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

वोटर ने गणित लगाया तो भाजपा का पलड़ा भारी

वोटर ने गणित लगाया तो भाजपा का पलड़ा भारी

DigitalDesk by DigitalDesk
November 16, 2023
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
वोटर ने गणित लगाया तो भाजपा का पलड़ा भारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

वोटर ने गणित लगाया तो भाजपा का पलड़ा भारी

मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को अगर 70% वोटिंग भी हुई तो करीब 3 करोड़ 90 लाख वोट पड़ेंगे। भाजपा का अनुमान यह है कि इसमें से करीब एक करोड़ लाडली बहनों के वोट उसे मिलेंगे। ये इस योजना की लाभार्थी 1 करोड़ 30 लाख लाडली बहनों से कम का ही आंकड़ा है। इन बहनों को यह भी भरोसा दिलाया गया है कि भाजपा सरकार बनते ही यह राशि बढ़ा दी जाएगी। पीएम मोदी ने भी इस योजना की तारीफ की है।

Related posts

up Mission 2027

मिशन 2027 के लिए बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक दांव, यूपी में जिला स्तर पर बढ़ी निगरानी

June 7, 2026
Vaibhav Suryavanshi

सिर्फ खेलना नहीं, 20 साल तक क्रिकेट पर राज करना है: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा सपना

June 7, 2026

सरकार की योजना बनाम जनता के फायदे का गणित
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री कृषक सम्मान योजना जैसी कई अन्य डायरेक्ट कैश बेनिफिट वाली योजनाओं का लाभ भी भाजपा को मिलना तय लग रहा है। मध्यप्रदेश के करीब 76 लाख किसानों को अब 6 हजार के बजाय सालाना 10 हजार रुपए मिलेंगे। 4 हजार रुपए प्रदेश की भाजपा सरकार दे रही है। इस राशि का एक हिस्सा आजकल में ही किसानों के खाते में पहुंच रहा है। तय है कि बहनों के अलावा किसानों का भी साथ भाजपा को मिल सकता है।

धर्म पर वोट, आस्था की सरकार
भाजपा को समर्थन मिलने का एक बड़ा कारण धर्म भी है। अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का शुभारंभ वोट बैंक को लुभा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई चुनावी रैलियों में तीसरी दिवाली रामलला वाली की बात कह चुके हैं। भाजपा सरकार बनने पर यहां के लोगों को रामलला के दर्शन कराने की घोषणा भी की गई है। यही नहीं, प्रदेश में महाकाल की तर्ज पर हजारों करोड़ से बन रहे 11 धार्मिक कॉरिडोर भी लोगों की आस्था और श्रद्धा को बनाने, बढ़ाने और भाजपा काे समर्थन देने का बड़ा कारण हैं। इनमें छिंदवाड़ा में 314 करोड़ में हनुमान मंदिर लोक, सलकनपुर में श्रीदेवी महालोक, सागर में रविदास धाम, दतिया में पीतांबरा लोक, ओरछा में 176 करोड़ में रामराजा लोक, चित्रकूट में 100 करोड़ में रामपथ गमन लोक और 2200 करोड़ में ओंकारेश्वर लोक शामिल हैं।

वादे नहीं, पूरा करने की गारंटी देखेगा वोटर
अगर प्रदेश के भविष्य को देखते हुए वोट देने की बात की जाए तो कांग्रेस और भाजपा दोनों के चुनावी घोषणा पत्र में बहुत से वादे समान हैं। सस्ते सिलेंडर, महिलाओं के खाते में पैसे, सस्ती बिजली जैसी कांग्रेस की घोषणाएं उसे भाजपा से आगे नहीं रख पा रही। मध्यप्रदेश की अपनी आईपीएल टीम बनाने की घोषणा से कितने युवा कांग्रेस को वोट करेंगे, यह देखने वाली बात है। ओल्ड पेंशन स्कीम की बात जरूर सरकारी कर्मचारियों को प्रभावित कर सकती है, पर तथ्य यह भी है कि केंद्र में भाजपा की सरकार के रहते राज्य के लिए ऐसी योजनाओं पर पैसे जुटाना व्यावहारिक नहीं है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मंडला में ऐलान किया कि छात्रों को कक्षा के आधार पर 500 से 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। प्रदेश में 92 लाख बच्चे सरकारी स्कूलों में हैं। ऐसे में यदि कांग्रेस जीती तो इसे योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपए जरूरत होगी। यह पैसे कहां से आएंगे,यह बड़ा सवाल है। यह तथ्य भी अहम है कि अगर राज्य सरकारें फ्रीबीज को जारी रखती हैं तो इसके लिए केंद्र और राज्य में समान पार्टी की सरकार होनी जरूरी है। ऐसे में वर्तमान और भविष्य के लिहाज से अगर वोटर अपनी जेब, बहनों के खाते, बच्चों की पढ़ाई और अपनी आस्था के साथ केंद्र, राज्य के संबंधों को देखते हुए वोट करेगा तो निश्चित ही भाजपा का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

 

 

 

Post Views: 123
Tags: #mpelection #mpbjp #mpcongress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version