इंस्टैंट मैसेजिंग एप वॉट्सएप (WhatsApp) की सेवाएं मंगलवार दोपहर 12.30 बजे से ठप्प पड़ गईं। पहले लगा कि वॉट्सएप डाउन केवल भारत में हुआ है पर दुनिया के कई देशों से वॉट्सएप यूजर्स ने इसकी शिकायत की। इसका पता तब चला जब यूजर्स को मैसेज, स्टेटस आदि डालने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
Whatsapp Down से आई ये समस्या
दरअसल, किसी भी व्यक्ति को मैसेज, फोटो या वीडियो भेजने के दौरान सिंगल या डबल टिक आता है। फिलहाल, चैट बॉक्स में डिलिवरी नहीं हो रही है और वेटिंग का साइन दिखाई दे रहा है। इसी प्रकार वॉट्सएप स्टेटस भी अपलोड नहीं हो रहे हैं।
फेसबुक और ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #WhatsappDown
वॉट्सएप डाउन होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स फेसबुक और ट्विटर पर जा पहुंचे और अपनी समस्या शेयर की। कुछ ही देर में फेसबुक और ट्विटर पर #WhatsappDown हैशटैग ट्रेंड करने लग गया। वॉट्सएप को लेकर लोगों ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की और कई मीम्स भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।
सेवाएं ठप्प होने की पुष्टि
डाउन ट्रैकिंग पोर्टल ‘डाउनडिटेक्टर’ ने भी वॉट्सएप की सेवाएं ठप्प होने की पुष्टि की है। कहा गया कि सोशल मीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का सर्वर डाउन हो गया है। हालांकि, वॉट्सएप की ओर से सर्विस डाउन होने का कारण फिलहाल नहीं बताया गया है।