क्या दीयाकुमारी बनेंगी वसुंधरा का विकल्प
पिछली बार 5 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर थे। उस दौरान जयपुर में उनके साथ राज्य की दो कद्दावर महिला नेत्रियों ने मंच साझा किया था। मंच पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के साथ ही राजसमंद की सांसद महारानी दीया कुमारी भी मौजूद थीं। मंच से वसुंधरा राजे की बजाए दीया कुमारी को संबोधन का अवसर मिला था। इसके बाद से ही राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चा चोरों पर है कि क्या बीजेपी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को साइडलाइन कर महारानी दीया कुमारी के रूप में उनका विकल्प तैयार कर रही है। बता दें महारानी दीया कुमारी राजसमंद से बीजेपी की सांसद हैं। उनका जन्म 30 जनवरी, 1971 को जयपुर के पूर्व महाराजा भवानी सिंह और पद्मिनी देवी के घर में हुआ था। दीयाकुमारी ने सियायी सफर की शुरुआत विधानसभा से ही की थी, माना जा रहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव के मैदान में उन्हें बीजेपी मोर्च पर उतारने वाली है।