Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

क्या यूपी उप चुनाव पर टिकीं हैं राजनैतिक दलों की नजरें

भाजपा इस चुनाव पर गंभीर है

DigitalDesk by DigitalDesk
May 9, 2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
क्या यूपी उप चुनाव पर टिकीं हैं राजनैतिक दलों की नजरें
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कहते हैं कि सियासी सड़क उत्तर प्रदेश से होते हुए दिल्ली जाती है। जिसने भी यूपी जीत लिया तो मानकर चलिए कि लोकसभा चुनाव का रास्ता आसान हो जाता है। यही कारण है कि तमाम राजनैतिक दलों की नजरें उत्तर प्रदेश पर टिक जातीं हैं। और वे किसी भी हाल में इस बड़े राज्य को गवांना नहीं चाहते हैं। अभी यहां दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहे है,लेकिन राजनैतिक दल अपनी भविष्य की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

.      उप चुनाव में भाजपा ने झौंकी ताकत
.      चुनावी प्रभारी रख रहे हैं पैनी नजर
.      नजीतों के मद्दे नजर बनेगी आगामी रणनीति
.      भाजपा के कई मंत्री दे रहे पल पल की रिपोर्ट
.      कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

छानबे और स्वार विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं। यहां कल यानी 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को नतीजे घोषित हो जाएंगे। राज्य के बड़े दल सपा,बसपा,कांग्रेस और भाजपा ने अभी से अपनी भविष्य की रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है।

भाजपा इस चुनाव पर गंभीर है

वैसे तो भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही चुनावी मोड में रहती है। चुनाव छोटा हो या बड़ा सभी को गंभीरता से लेती है और बूथ से लेकर सीट तक रणनीति बनाती है। शायद यही कारण है कि भाजपा अक्सर सफल भी होती है। यही कारण हैकि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा के अलावा रामपुर विधानसभा उप चुनाव में भी भाजपा सफल रही है। ये बात अलग है कि भाजपा को मुजफ्फरनगर की खतौली सीट पर पराजय का सामना करना पड़ा है। इस बार उप चुनाव में भाजपा ने भले ही अपना उम्मीदबार नहीं उतारा है इसके बाद भी पार्टी पूरी ताकत के साथ अपने समर्थित उम्मीदबार को जिताने के लिए ऐड़ी चोरी का जोर लगा रही है। क्योंकि इसे राज्य सरकार की प्रतिष्ठा से जोड़ा जा रहा है।

भाजपा के प्रभारी रख रहे हैं नजर

भारतीय जनता पार्टी ने स्वार विधानसभा सीट के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को प्रभारी बनाया है। वहीं अपना दल से प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल छानबे विधानसभा सीट पर नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही विधानसभा सीटों को लेकर भाजपा नए नए प्रयोग कर रही है। उनमें कहां सफल हो रही है और कहां नहीं हो पा रही उसका विशलेषण किया जा रहा है।ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एक पुख्ता रणनीति बनाई जा सके। जानकारों का कहना है कि उप चुनाव के नतीजे ही भविष्य की रणनीति काफी हद तक तय की जाएगी।

एग्जिट पोल पर लगाया प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश की दोनो विधानसभा सीटों के उप चुनाव के एग्जिट पोल नहीं दिखाए जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने प्रतिबंध लगा दिया है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष शुक्ल का कहना है कि स्वार एवं छानबे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर 10 मई को सुबह सात बजे से शाम 6:30 बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाया गया है। आयोग के निर्देशानुसार उपचुनाव में मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिये नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर भी रोक रहेगी।

अब्दुल्ला आजम ने खोई सदस्यता

स्वार विधानसभा सीट पर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्लाह आजम की सदस्यता रद्द हो गई थी इसलिए यहां उप चुनाव हो रहे हैं। यहां से अब्दुल्लाह दूसरी बार जीतकर आए थे लेकिन उन्हे अपनी सदस्यता गंवाना पड़ी। आपको बता दें कि अब्दुल्लाह ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) के हैदल अली और हमजा खान को हराया था।

Post Views: 189
Tags: Up News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version