Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

क्या नए संसद भवन के उद्घाटन से शुरु होगी नई सियासत

सावरकर के जन्म दिन पर नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

DigitalDesk by DigitalDesk
May 19, 2023
in दिल्ली, राजनीति
0
क्या नए संसद भवन के उद्घाटन से शुरु होगी नई सियासत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजनीति कब कहां और कौन से मुद्दे को लेकर शुरु हो जाए कोई नहीं जानता है। अब चॅूकि 28 मई को वीर सावरकर के जन्म दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे है। दो साल में बनकर तैयार हुए इस भवन की मांग दोनों सदनों ने 5 अगस्त, 2019 को की थी,इसके बाद 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद के नए भवन का शिलान्यास किया गया था।

विपक्ष का माइक बंद है, नए भवन की जरूरत क्या है

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने नए संसद भवन में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘28 मई को उद्घाटन किए जाने वाले नए संसद भवन के एकमात्र वास्तुकार, डिजाइनर और श्रमिक. तस्वीर सबकुछ बयां करती है… व्यक्तिगत महात्वाकांक्षा वाली परियोजना।’वहीं कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में पार्टी के सचेतक मणिकम टैगोर ने ट्वीट किया,‘संसद भवन सिर्फ ईंट और सीमेंट की बनी दीवारें नहीं है, यह बेजुबानों की जुबान है।’ उन्होंने सवाल किया है,‘यह जगह की बात नहीं है… यह सुविधाओं की बात नहीं है… यह आवाज है। लेकिन जब विपक्ष के माइक ही बंद हैं तो इसकी जरूरत क्या है।’

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राहुल गांधी के निशाने पर रही है नई संसद

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई बार नए संसद भवन को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। गांधी ने पहली बार 14 दिसंबर 2019 को रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ रैली’ में सावरकर के जरिए भाजपा पर काफी आक्रामक हमले किए थे। झारखंड की रैली में ‘रेप इन इंडिया’ वाले बयान पर भाजपा की माफी मांगने की मांग पर राहुल गांधी ने कहा था, ‘ये लोग कहते हैं माफी मांगो। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है, राहुल गांधी है। मैं सच बात बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा। मर जाऊंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा।’ इसके बाद राहुल गांधी अक्सर सावरकर पर हमले करते रहते हैं। पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा के समय राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले में आयोजित एक रैली में सावरकर को लेकर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा था कि एक ओर बिरसा मुंडा जैसी महान शख्सियत हैं, जो अंग्रेजों के सामने झुकी नहीं और दूसरी ओर सावरकर हैं, जो अंग्रेजों से माफी मांग रहे थे।

नए भवन से शुरु होगा नया घमासान

नए संसद भवन के शिलान्यास से लेकर भवन के उद्घाटन तक कांग्रेस लगातार हमलावर रही है। किसी न किसी बहाने केंद्र सरकार पर निशाना साधती रही है। अब बताया जा रहा है कि नए संसद भवन में ही मानसून सत्र की शुरुआत हो सकती है। ऐसे में भवन को लेकर विपक्ष हमला करेगी इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। वीर सावरकर के बहाने कांग्रेस को राजनीति का एक नया बहाना मिल जाएगा। कई जानकारों का कहना है कि भाजपा चाहती है कि सावरकर के बहाने सियासत गर्माती रहे। चॅूकि महाराष्ट्र सहित कई क्षेत्रों में सावरकर का एक अपना क्रेज है। यही कारण है कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सावर पर तंज कसे थे तो शिवसेना ने गठबंधन तोड़ने की भी धमकी दे दी थी। इसलिए भाजपा चाहती है कि सावरकर के बहाने कांग्रेस बयानबाज करती रहे। इससे कांग्रस को नफा कम नुकसान ज्यादा होने की संभावना है। इसलिए 28 मई को सावरकर के जन्मदिवस पर नए संसद भवन का उद्घाटन करने का निर्णय लिया गया है।

Post Views: 192
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version