शुभमन गिल के कप्तान बनते ही केएल राहुल ने जो कहा, वो सीनियर होने की मिसाल है!

शुभमन गिल के कप्तान बनते ही केएल राहुल ने जो कहा, वो सीनियर होने की मिसाल है!

शुभमन गिल बने टेस्ट कप्तान, केएल राहुल का मिला साथ
शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम की कमान सौंपे जाने के बाद एक सीनियर खिलाड़ी की प्रतिक्रिया ने सबका दिल जीत लिया। टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने कप्तान बनाए जाने के बाद गिल से तुरंत संपर्क किया और उन्हें हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया

“मैं हमेशा तुम्हारे लिए मौजूद हूं” – केएल राहुल
केएल राहुल ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को बताया कि जैसे ही टीम की घोषणा हुई, उन्होंने शुभमन गिल से बात की। उन्होंने गिल से कहा, “अगर तुम्हें किसी भी चीज़ की ज़रूरत हो, कुछ शेयर करना हो, सलाह चाहिए हो – मैं हमेशा उपलब्ध हूं।”

सलाह दी: ‘लोगों को उनका स्पेस देना जरूरी’
राहुल ने गिल को सिर्फ समर्थन ही नहीं दिया, बल्कि एक कप्तान के रूप में जरूरी सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि कप्तानी करते समय टीम के अन्य खिलाड़ियों को स्पेस देना जरूरी होता है, ताकि वे खुद को खुलकर व्यक्त कर सकें और प्रदर्शन में सुधार कर सकें।

दिग्गजों की गैरमौजूदगी में बड़ी जिम्मेदारी
विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों के संन्यास के बाद शुभमन गिल के सामने टीम को नई दिशा देने की चुनौती है। ऐसे में राहुल का यह भरोसा और मार्गदर्शन गिल के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

सीनियर की तरह निभाई भूमिका, सोशल मीडिया पर सराहना
केएल राहुल के इस बर्ताव को सोशल मीडिया पर जमकर सराहा जा रहा है। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह एक सच्चे सीनियर खिलाड़ी की पहचान है – जो न केवल खुद अच्छा खेलता है, बल्कि अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन भी करता है।

Exit mobile version